फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इविवि में कल जारी होगा काउंसिलिंग का कार्यक्रम

इविवि में कल जारी होगा काउंसिलिंग का कार्यक्रम

Sun, 01 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
इविवि में कल जारी होगा काउंसिलिंग का कार्यक्रम
इविवि कल जारी करेगा काउंसिलिंग का कार्यक्रम
विज्ञापन

0 चार जुलाई से काउंसिलिंग शुरू किए जाने की तैयारी
0 ऑनलाइन काउंसिलिंग का प्रवेश प्रकोष्ठ करेगा ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में पहली बार प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। इविवि प्रशासन दो जुलाई को काउंसिलिंग का कार्यक्रम घोषित करने जा रहा है। काउंसिलिंग से पहले ट्रायल भी होगा ताकि नई व्यवस्था में किस तरह की दिक्कत न आए। सबकुछ ठीक रहा तो काउंसिलिंग चार जुलाई से शुरू हो सकती है।
ऑनलाइन काउंसिलिंग के तहत विद्यार्थी घर बैठे फॉर्म भर सकेंगे और उन्हें केवल एक बार अभिलेखों के सत्यापन के लिए इविवि के प्रवेश भवन में जाना होगा। इसके बाद फीस भी ऑनलाइन जमा होगी और प्रवेश पत्र ऑनलाइन अपलोड किया जा सकेगा। इविवि प्रशासन ऑनलाइन काउंसिलिंग की तैयारी लगभग पूरी कर चुका है। दो जुलाई को इविवि प्रशासन ऑनलाइन काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर सकता है। बीए, बीएससी, बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आनलाइन काउंसिलिंग एक साथ होगी। दो जुलाई को ही इविवि प्रशासन की ओर से ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल में सबकुछ ठीक रहा तो चार जुलाई से काउंसिलिंग शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

00
बीए-बीवोक इन मीडिया स्टडीज में अनारक्षित सीटें भरीं
- इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत शनिवार को बीए इन मीडिया स्टडीज, बीवोक इन मीडिया स्टीज और एमवोक इन मीडिया स्टीज के लिए काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। बीए इन मीडिया स्टडीज में अनारक्षित एवं ओबीसी श्रेणी की सभी 39 सीटें भर गईं। वहीं, बीवोक इन मीडिया स्टडीज में भी अनारक्षित एवं ओबीसी की सभी 32 सीटें फुल हो गईं। एमवोक इन मीडिया स्टडीज की 12 सीटों पर प्रवेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed