{"_id":"59d1033b4f1c1bc0538b5366","slug":"11506870075-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी पास 20 हजार शिक्षामित्रों की उम्मीदों पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी पास 20 हजार शिक्षामित्रों की उम्मीदों पर फिरा पानी
Updated Sun, 01 Oct 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीईटी पास 20 हजार शिक्षामित्रों की उम्मीदों पर फिरा पानी
0 सहायक अध्यापक बनने के लिए राज्य स्तर पर लिखित परीक्षा में होना पड़ेगा शामिल
0 सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद ऐसे शिक्षामित्रों को नियमितीकरण की थी उम्मीद
इलाहाबाद। सहायक अध्यापक के पद से समायोजन रद्द होने और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के फैसले से तकरीबन 20 हजार शिक्षामित्रों को नियमितीकरण की आस थी लेकिन योगी कैबिनेट की पिछली बैठक में टीईटी के बाद राज्य स्तर पर लिखित परीक्षा कराने के निर्णय ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। अब लिखित परीक्षा को लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है।
प्रदेश में शिक्षामित्रों की कुल संख्या तकरीबन 1.72 लाख है। पिछली सरकार में इसमें से 1.37 लाख शिक्षामित्र का परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के पद समायोजन हुआ था। सर्वोच्च अदालत ने 25 जुलाई को समायोजन रद्द करने के साथ टीईटी की अनिवार्यता का फैसला लिया तो उन शिक्षामित्रों ने राहत की सांस ली, जो टीईटी पास थे। सर्वोच्च अदालत का फैसला आने के बाद प्रदेश सरकार ने टीईटी पास शिक्षामित्रों की सूची भी तैयार कराई लेकिन अब सरकार द्वारा सहायक अध्यापक के लिए राज्य स्तर पर लिखित परीक्षा कराने का फैसला लेने से शिक्षामित्रों की परेशानी बढ़ गई है। अदालत का फैसला आने के बाद शिक्षामित्र यह मान कर चल रहे थे कि टीईटी पास होने के कारण सरकार उन्हें प्राथमिकता देगी लेकिन उन्हें भी अब लिखित परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा।
00
टीईटी के लिए कोचिंग कर रहे शिक्षामित्र
इलाहाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 15 अक्तूबर को होनी है। इसके लिए 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें शिक्षामित्रों की भी बड़ी संख्या है। सहायक अध्यापक बनने की आस लगाए शिक्षामित्र टीईटी पास होने के लिए कोचिंग संस्थानों का सहारा ले रहे हैं। बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने कोचिंग संस्थानों में प्रवेश लिया है, ताकि टीईटी पास हो सकें। हालांकि इसके बाद उन्हें राज्य स्तरीय लिखित परीक्षा में शामिल होना है। जो शिक्षामित्र टीईटी में सफल होंगे, वे आगे सहायक अध्यापक की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिए भी कोचिंग संस्थान का सहारा ले सकते हैं। यही स्थिति टीईटी पास शिक्षामित्रों की भी है। राज्य स्तरीय लिखित परीक्षा में तर्कशक्ति, सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी और हिन्दी, संख्यात्मक योग्यता तथा शिक्षक अभिरुचि के प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
00
00 फोटो भी है 00
0000000000
कुलाधिपति के जन्मदिन पर दो नए पाठ्यक्रम का शुभारंभ
इलाहाबाद। नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जेएन मिश्र के 80वें जन्मदिन के अवसर पर योग एवं श्रीगंगा सेवक-रक्षक विषय में डिप्लोमा पाठ्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर विवि के जार्जटाउन परिसर में समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने उनकी शतायु होने की कामना की। इस अवसर पर परिसर में अशोक के दो पेड़ भी लगाए गए। समारोह में डॉ.एचडी सिंह, राकेश पांडेय, उमाकांत पांडेय, वंदना मिश्रा, प्रिया मिश्रा, डॉ.सुनील कुमार मिश्र, पंकज यादव, अशोक पांडेय आदि मौजूद थे।
00
आठ तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
इलाहाबाद। इविवि में अध्यापकों के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आठ अक्तूबर तक जमा किए जा सकेंगे। विवि प्रशासन ने सर्वर डाउन होने या अन्य किसी तकनीकी समस्या से बचने के लिए अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र वेबसाइट पर आवेदन करने की सलाह दी है।