{"_id":"5fe4e9658ebc3e41a73fbb95","slug":"114-candidates-in-the-fray-after-the-publication-of-the-final-list-allahabad-news-ald294915541","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद 114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद 114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
विज्ञापन
114 candidates in the fray after the publication of the final list
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में बृहस्पतिवार को वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी गई है। इस तरह 18 सदस्य कार्यकारिणी के लिए 114 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव अधिकारी वेणी माधव पांडेय ने बताया कि वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिसमें अध्यक्ष पद के 9 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के 2 पदों के लिए 22 प्रत्याशी, मंत्री पद के लिए 13, संयुक्त मंत्री पद के लिए 14 , कोषाध्यक्ष के लिए 11, लाइब्रेरियन के लिए 10, ऑडिटर पद के लिए 4 और 10 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे।
चुनाव का दूसरा चरण 16 जनवरी को दक्षता भाषण से शुरू होगा। 18 जनवरी को मतदान होगा। चुनाव अधिकारी ने प्रथम चरण के चुनाव प्रक्रिया सकुशल संपन्न हो जाने पर संघ की निवर्तमान कार्यकारिणी, एल्डर कमेटी के सदस्यों और अधिवक्ता मतदाताओं का आभार जताया है।
विज्ञापन
जिला न्यायालय में 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश
प्रयागराज। हाईकोर्ट द्वारा जारी अधीनस्थ न्यायालयों के लिए कैलेंडर में 24 दिसंबर, जिला न्यायालय का अंतिम कार्य दिवस था। शुक्रवार 25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश रहेगा और 26 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस तरह 1 जनवरी 2021 को नए साल में जिला न्यायालय न्यायिक कार्य के लिए खुलेगा।