{"_id":"5caba7a5bdec2213e8070dd0","slug":"112-buses-sent-to-election-duty-passenger-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी पर भेज दी 112 बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी पर भेज दी 112 बसें, यात्री परेशान
Tue, 09 Apr 2019 01:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज ने चुनाव ड्यूटी पर अचानक प्रयागराज परिक्षेत्र की 112 बसें भेज दी हैं। इस वजह से तमाम रूटों पर बसों की संख्या कम हो गई है। इससे यात्री खासे परेशान हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत फैजाबाद, आजमगढ़ रूट पर जाने वाले यात्रियों को हो रही है। बसों के फेरे कम लगने से बस स्टेशन पर यात्रियों का काफी समय उसके इंतजार में ही लग जा रहा है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव सात चरणों में होना है। इसकी शुरूआत 11 अप्रैल से हो रही है। प्रदेश में सभी सातों चरणों में इस बार मतदान है। इसी वजह से रोडवेज के इलाहाबाद परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिविल लाइंस डिपो, प्रयाग डिपो, जीरोरोड डिपो, लीडर रोड डिपो, प्रतापगढ़ डिपो आदि की से जुड़ी 112 बसें मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद आदि शहरों के लिए भेज दी गई हैं, जबकि पूरे परिक्षेत्र में कुल बसों की संख्या 605 है।
इन बसों का प्रयोग चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों एवं फोर्स के आवागमन के लिए होना है। मतदान का आखिरी चरण अगले माह 19 मई को है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब ये बसें 20 मई के बाद ही प्रयागराज परिक्षेत्र को मिलेगी। इस बीच सिविल लाइंस बस स्टेशन पर सोमवार फैजाबाद, आजमगढ़, गोरखपुर रूट पर संचालित बसें कम हो गई। इस वजह से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। दिन में दो बजे के आसपास फैजाबाद की बस का इंतजार कर रहे अल्लापुर के सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि वह पिछले एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन वहां जाने वाली बस का कोई अता पता नहीं। गोरखपुर जा रहे रामबाग के मृत्युंजय परमार भी बस न मिलने से परेशान दिखे।
विज्ञापन
‘चुनाव ड्यूटी में बसे गई हैं। यात्रियों को काई दिक्कत न हो इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। वर्कशॉप में मरम्मत के बाद खड़ी बसों का भी संचालन किया जाएगा। ’
00 टीकेएस बिसेन, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज परिक्षेत्र।