{"_id":"5c770013bdec2273a135753b","slug":"111551302675-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल एविएशन की अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल एविएशन की अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल एविएशन की बैडमिंटन प्रतियोगिता आज से
0 अर्जुन एवार्डी अभिन्न श्याम गुप्ता मेयोहॉल में करेंगे उद्घाटन
प्रयागराज। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण खेलकूद उन्नयन बोर्ड की ओर से अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज बृहस्पतिवार 28 फरवरी को होगा। सिविल एविएशन ट्रेनिंग कालेज (सीएटीसी) बम्हरौली की ओर से संचालित यह प्रतियोगिता अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स (मेयोहॉल) में सुबह दस बजे से शुरू होगी। इसका उद्घाटन अर्जुन पुरस्कार पा चुके अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता करेंगे।
प्रतियोगिता में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की कुल छह क्षेत्रीय टीमें शिरकत करेंगी। इस संबंध में बुधवार को सीएटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक अनामी पांडेय और सहायक महाप्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में अलग-अलग कराई जाएगी। तीन मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा। उसमें मुख्य अतिथि सीएटीसी के प्रधानाचार्य ओएस एक्का होंगे। संयुक्त महाप्रबंधक के अनुसार भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए नियमित अंतराल पर इसी तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहता है। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में सीएटीसी ने टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था।