{"_id":"5c126ea642c7925d182f50f5","slug":"111544711846-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग की बैठक आज, बड़े परिणामों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग की बैठक आज, बड़े परिणामों पर नजर
Updated Thu, 13 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयोग की बैठक आज, बड़े परिणामों पर नजर
इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पद पर सीधी भर्ती का घोषित हो सकता है रिजल्ट
अभ्यर्थियों को आरआई टेक्निकल, आरओ/एआरओ परिणाम का इंतजार
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की शुक्रवार को बैठक होनी है। अभ्यर्थियों की नजर इस बैठक पर टिकी है। उन्हें आरआई टेक्निकल और आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम का इंतजार है। आयोग की बैठक में राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता पर सीधी भर्ती का परिणाम घोषित किया जा सकता है। आरआई टेक्निकल एवं आरओ/एआरओ के परीक्षा परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
हालांकि आयोग के प्रतिनिधियों की ओर से अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया गया था कि 465 पदों पर भर्ती के लिए आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा और परिवहन विभाग में आरआई टेक्निकल के 70 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा परिणाम 10 दिसंबर से पहले जारी कर दिया जाएगा। निर्धारित समय सीमा बीत चुकी है और परिणाम घोषित नहीं किया गया। शुक्रवार को आयोग की बैठक होनी है। आयोग शुक्रवार की बैठक में आरआई टेक्निकल और आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करता है या नहीं, इस पर असमंजस की स्थिति है लेकिन अभ्यर्थियों की नजर इन्हीं दोनों परिणामों पर है, क्योंकि इन दोनों परीक्षाओं में लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग के सूत्रों का कहना है कि बैठक के दौरान प्रवक्ता पद पर सीधी भर्ती का परिणाम घोषित किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए जाने की तैयारी है।