फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आयोग अड़ा, तय तिथि पर ही होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा

आयोग अड़ा, तय तिथि पर ही होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा

Sat, 26 May 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
आयोग अड़ा, तय तिथि पर ही होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा
आयोग अड़ा, तय तिथि पर ही होगी पीसीएस मुख्य परीक्षा
विज्ञापन

0 अभ्यर्थियों ने पहले एलटी ग्रेड परीक्षा कराने की उठाई मांग
0 सचिव से वार्ता विफल होने पर आयोग के बाहर चक्काजाम
इलाहाबाद, 25 मई। एक तरफ प्रतियोगी छात्र मांग कर रहे हैं कि पीसीएस मुख्य परीक्षा से पहले एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा कराई जाए। वहीं, उत्तर प्रदेश सेवा आयोग (यूपीपीएससी) अड़ गया है कि पीसीएस मुख्य परीक्षा तय तिथि पर ही आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को आयोग के सचिव और प्रतियोगियों के बीच इस मसले पर हुई वार्ता विफल होने के बाद छात्रों ने आयोग के बाहर चक्काजाम कर दिया और जमकर हंगामा किया।
प्रतियोगियों का कहना है कि आयोग ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 24 जून की तिथि निर्धारित की थी। इस बीच आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित कर दीं और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा टाल दी। बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं जिन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होना है और शिक्षक भर्ती के लिए भी उन्होंने आवेदन किया है। वे शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे थे। अचानक पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गईं। तैयारी के लिए वक्त कम बचा है। उनकी मांग है कि मुख्य परीक्षा टाली जाए और तैयारी के लिए समय दिया जाए। इस मांग को लेकर प्रतियोगी छात्र आयोग के सचिव जगदीश से मिलने पहुंचे लेकिन वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन

प्रतियोगियों ने आयोग के बाहर चक्काजाम कर दिया और मेन गेट पर तालाबंदी कर दी। बाद में पुलिस और जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। सचिव से दोबारा वार्ता कराई गई लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद छात्रों ने कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रेषित किया। सचिव जगदीश का है कि पीसीएस मुख्य परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही होगी। आयोग ने कैलेंडर जारी कर दिया है। शिक्षक भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को होगी। आयोग में प्रदर्शन कि दौरान कौशल सिंह, मनीष सिंह, चंदन सिंह, पंकज श्रीवास्तव, विनीत पांडेय, प्रदीप पांडेय, आलोक राय, अनिल उपाध्याय, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed