फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आयोग के कैलेंडर की ज्यादातर परीक्षाएं टलीं

आयोग के कैलेंडर की ज्यादातर परीक्षाएं टलीं

Fri, 04 May 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
आयोग के कैलेंडर की ज्यादातर परीक्षाएं टलीं
आयोग के कैलेंडर की ज्यादातर परीक्षाएं टलीं
विज्ञापन

0 नई तिथियां घोषित न होने से लाखों अभ्यर्थियों में असमंजस
0 पुरानी और नई परीक्षाओं के लिए जारी होगा अर्धवार्षिक कैलेंडर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जारी अर्धवार्षिक कैलेंडर की ज्यादा परीक्षाएं टल चुकी हैं। अब तक जुलाई से दिसंबर तक का अगला अर्धवार्षिक कैलेंडर जारी हो जाना चाहिए था लेकिन अभी यह भी तय नहीं है कि जो परीक्षाएं टली हैं, वे कब होंगी। परीक्षाओं के टलने से लाखों की संख्या में अभ्यर्थी परेशान हैं और आयोग स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहा।
आयोग ने वर्ष 2018 में जनवरी से जुलाई तक की परीक्षाओं का कैलेंडर पिछले साल 14 दिसंबर को जारी किया था। कैलेंडर में अपर निजी सचिव (कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा-2013 का आयोजन 11 फरवरी को प्रस्तावित था और कैलेंडर की पहली परीक्षा ही टाल दी गई। इसके बाद 25 फरवरी को प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2017 प्रस्तावित थी। आयोग ने उसे भी टाल दिया। कैलेंडर में पीसीएस मुख्य परीक्षा-2017 का आयोजन 17 मार्च को प्रस्तावित था। परीक्षा की तिथि टालकर 17 मई निर्धारित की गई। अब भी तय नहीं है कि परीक्षा समय पर होगी या नहीं। दरअसल, हाईकोर्ट ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का परिणाम संशोधित करने का आदेश दिया है। आयेाग ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (विशेष अनुमति याचिका) दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

आयोग को अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार है। इसके अलावा आयोग ने छह मई को प्रस्तावित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा भी टाल दी है। इस परीक्षा के तहत शिक्षकों के 10768 पदों पर भर्तियां होनी हैं। इनमें 5364 पुरुष और 5404 महिला शिक्षक के पद शामिल हैं। आयोग ने इस परीक्षा की तिथि टालकर 24 जून निर्धारित की है। 24 जून को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 होनी थी। आयोग के अर्धवार्षिक कैलेंडर की यह आखिरी परीक्षा थी। आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 को भी टाल दिया। परीक्षा कब होगी, इस बाबत आयोग ने अभी तिथि निर्धारित नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
पीसीएस-जे परीक्षा भी 13 मई को नहीं होगी
- आयोग के कैलेंडर में पीसीएस-जे परीक्षा 13 मई को प्रस्तावित है लेकिन आयोग को अब तक पदों का अधियाचन ही नहीं मिला है। ऐसे में परीक्षा अब 13 मई को नहीं हो सकेगी। आयोग को जब भी पीजीएस-जे के पदों का अधियाचन मिलेगा, आयोग तभी विज्ञापन जारी करेगा। इसके बाद आवेदन आदि की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और तब परीक्षा होगी।
00
पीसीएस-2017 पर निर्भर करेगा नया कैलेंडर
- आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 के मामले में सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल कर रखी है। आयोग को अब सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का इंतजार है। इसी आधार पर आयोग जुलाई से दिसंबर-2018 तक का कैलेंडर जारी करेगा। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि स्थिति स्पष्ट होते ही नया कैलेंडर जारी किया जाएगा और इसमें टाली गईं पुरानी परीक्षाओं एवं नई परीक्षाओं को शामिल किया जाएगा।

00
एनआईसी से हरी झंडी मिलने पर लिया जाएगा आवेदन
- एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत आयोग को हिंदी, कंप्यूटर विषय के अभ्यर्थियों और ओवरएज अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय देना है। आयेाग के सचिव जगदीश का कहना है कि इसके लिए एनआईसी से बातचीत चल रही है। एनआईसी से हरी झंडी मिलते ही आवेदन के लिए नई तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed