{"_id":"5a4fac2d4f1c1b4f198b50b2","slug":"111515170861-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम, पटना राजधानी, पूर्वा रहीं निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम, पटना राजधानी, पूर्वा रहीं निरस्त
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
संगम, पटना राजधानी, पूर्वा रही निरस्त
लगातार दूसरे दिन आधी रात के बाद गई प्रयागराज एक्सप्रेस
मुरी और जोधपुर भी नहीं आई जंक्शन, एक दिन लेट गई संगम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कोहरे की वजह से घंटो लेट चल रही संगम एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त कर दी गई। संगम को निरस्त करने की सूचना मिलने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। इस बीच रेलवे द्वारा पटना-नई दिल्ली राजधानी और हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया। प्रमुख ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से यात्रियों को मजबूरी में अपने आरक्षित टिकट निरस्त करवाने पड़े। सिर्फ संगम निरस्त होने की वजह से मेरठ एवं देहरादून के 500 से ज्यादा आरक्षित निरस्त हुए। इस बीच निरस्त होने की वजह से अप मुरी और हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस भी शुक्रवार को इलाहाबाद जंक्शन नहीं आई।
बीते कुछ दिनों से पड़ रहे कोहरे की वजह से तमाम ट्रेनें समय की पटरी से उतर गई है। दिल्ली से इलाहाबाद आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस भी लगातार दूसरे दिन भी 12.42 घंटे की देरी से शाम 7.32 बजे जंक्शन पहुंची। इसके पूर्व बृहस्पतिवार को भी प्रयागराज एक्सप्रेस शाम 7.35 बजे जंक्शन पहुंची थी। विलंब से आने की वजह से प्रयागराज एक्सप्रेस रात 9.30 बजे की बजाय आधी रात के बाद डेढ़ बजे रवाना की गई। उधर दिल्ली रूट की तमाम ट्रेनें जिन्हें बृहस्पतिवार को इलाहाबाद आना था वे कोहरे की वजह से अगले दिन शुक्रवार को जंक्शन पहुंची।
आज नहीं आएगी कालका और पुरुषोत्तम
वहीं दूसरी ओर कोहरे की वजह से घंटों विलंब से चल रही ट्रेनों को समय से चलाने के लिए रेलवे द्वारा नई दिल्ली-मंडुवाडीह एक्सप्रेस, डाउन कालका मेल, अपर दिल्ली-हावड़ा सुपरफास्ट, अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस आदि ट्रेनें निरस्त कर दी गई। ऐेसे में ये ट्रेनें शनिवार को इलाहाबाद जंक्शन नहीं आएगी। इसके पूर्व बृहस्पतिवार की शाम रवाना होने वाली संगम एक्सप्रेस को शुक्रवार की सुबह जंक्शन से रवाना किया गया।
विज्ञापन
प्रमुख ट्रेनों की लेट लतीफी
12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 14 घंटे
12312 कालका मेल 21.30 घंटे
12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह 18 घंटे
12310 नई दिल्ली-पटना राजधानी 18 घंटे
12559 शिवगंगा एक्सप्रेस 20 घंटे
12816 नंदन कानन एक्सप्रेस 29 घंटे
12401 मगध एक्सप्रेस 20 घंटे
22432 उधमपुर-इलाहाबाद 30 घंटे
12815 नंदन कानन एक्सप्रेस 13 घंटे
12818 आनंद विहार-हटिया 19 घंटे