फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छात्राओं की सुरक्षा के लिए दो महिला डिप्टी प्रॉक्टर नियुक्त

छात्राओं की सुरक्षा के लिए दो महिला डिप्टी प्रॉक्टर नियुक्त

Thu, 28 Sep 2017 09:55 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं की सुरक्षा के लिए दो महिला डिप्टी प्रॉक्टर नियुक्त
छात्राओं की सुरक्षा को दो महिला डिप्टी प्रॉक्टर नियुक्त
विज्ञापन

0 प्रो. अर्चना चहल और डॉ. सरोज को मिली जिम्मेदारी
0 महिला हॉस्टल में इविवि प्रशासन ने फिर की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बीएचयू की घटना से सबक लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बृहस्पतिवार को दो महिला डिप्टी प्रॉक्टरों की नियुक्ति कर दी। इनको जिम्मेदारी दी गई है कि छात्राओं से लगातार संवाद करेंगी और छात्राएं अगर कोई शिकायत दर्ज कराती हैं तो उसके आधार पर तत्काल कार्रवाई करेंगी। छात्राओं की सुरक्षा के मसले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के अफसरों ने बृहस्पतिवार को फिर महिला छात्रावास परिसर में महिला हॉस्टलों की अधीक्षकों और छात्राओं के साथ बैठक की।
चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामवेसक दुबे को बृहस्पतिवार सुबह किसी ने बताया कि कुछ अराजकतत्व विवि का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। विवि में अफवाह फैला दी गई कि कुछ लोग बीएचयू जैसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। हालांकि, चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि इस अफवाह की उन्होंने अपने स्तर से जांच कराई, लेकिन कहीं से कोई पुष्टि नहीं हुई। इसके बावजूद एहतियातन छात्राओं की सुरक्षा के लिए उन्होंने दो डिप्टी महिला प्रॉक्टरों की नियुक्ति कर दी है। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. अर्चना चहल और शिक्षाशस्त्र की डॉ. सरोज यादव को डिप्टी प्रॉक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन

प्रो. अर्चना को इविवि के चारों संकायों कला, विज्ञान, वाणिज्य और विधि की जिम्मेदारी दी गई है। वह इन सभी संकायों में छात्राओं से सीधा संवाद करेंगी। वहीं, डॉ. सरोज यादव महिला परिसर पर निगरानी रखेगी। छात्राओं की शिकायत पर उन्हें तुरंत एक्शन लेने को कहा गया है। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि परिसर में महिला सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए, इसके लिए वह कुलपति को प्रस्ताव भेजने जा रहे हैं। इस बाबत कुलपति से उनकी बात हो गई है। इसके साथ ही चीफ प्रॉक्टर ने बृहस्पतिवार को महिला परिसर में बैठक में छात्राओं से कहा कि उन्हें किसी भी तरह की समस्या है तो अपने हॉस्टल की अधीक्षकों, महिला परिसर की इंचार्ज प्रो. तनवीर जहां सिद्दीकी या डिप्ट प्रॉक्टर को तुरंत सूचित करेंगे या सीधे चीफ प्रॉक्टर से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed