फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11 th addmission notice

11वीं में प्रवेश के समय गलत विषय चुनने पर नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
11 th addmission notice
11वीं में प्रवेश के समय गलत विषय चुनने पर नहीं होगा रजिस्ट्रेशन 0 सीबीएसई ने प्रवेश से पहले ही विषय संयोजन की सूची जारी की प्रयागराज। सीबीएसई की दसवीं, बारहवीं 2020 की बोर्ड की परीक्षाएं भले ही अभी पूरी नहीं हुई हैं और कब होंगी यह भी तय नहीं है। परिणाम कब आएगा, इस बारे में बोर्ड के अधिकारियों को पता नहीं है। इसके बाद भी बोर्ड के अधिकारी नए शैक्षिक सत्र की तैयारी में तेजी से जुट गए हैं। दसवीं का परिणाम घोषित होने से पहले ही सीबीएसई ने ग्यारहवीं के लिए विषय संयोजन (कंबीनेशन) तैयार कर इसकी जानकारी स्कूलों और विद्यार्थियों को भेज दी गईं है। बोर्ड की ओर से जारी सूची में से ही छात्र-छात्राएं प्रवेश के समय विषयों का चुनाव कर सकेंगे। प्रवेश के समय गलत विषय का चुनाव करने पर विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा। बोर्ड की ओर से स्कूलों के पास विषय संयोजन की पूरी सूची भेज दी गई है। बच्चे एवं अभिभावक दाखिले से पहले इस सूची को देखकर ही प्रवेश लें। 0 बोर्ड की ओर से जारी सूची में स्पष्ट किया गया है कि बदलाव के तहत बायोलॉजी के बदले छात्र-छात्राएं बायोटेक्नॉलॉजी अनिवार्य विषय के तौर पर ले सकेंगे। 0 कामर्स के विद्यार्थी  बिजनेस स्टडीज या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय ही ले सकेंगे। 0 गणित पढ़ने वाले पहली बार शामिल एप्लाइड मैथ नहीं पढ़ सकेंगे। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ऐसा देखा गया है कि ग्यारहवीं में प्रवेश के समय गलत विषय संयोजन (कंबीनेशन) कर लेते हैं। इसका असर रजिस्ट्रेशन पर पड़ता है। इस कारण से परेशानी बढ़ जाती है। प्रवेश के समय वेबसाइट पर उपलब्ध कराएं विषय की सूची 0 सीबीएसई ने ग्यारहवीं में नामांकन (प्रवेश) से पहले सूची स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, विद्यार्थी सूची देखकर विषय का चुनाव कर सकेंगे। बोर्ड ने सभी स्कूलों को इस नियम का सख्ती के साथ पालन करने को कहा है। बोर्ड की ओर से जारी विषय संयोजन की सूची 0 हिंदी इलेक्टिव या हिन्दी कोर 0 इंग्लिश इलेक्टिव या  इंग्लिश कोर 0 संस्कृत इलेक्टिव या संस्कृत कोर 0 हिन्दुस्तानी म्यूजिक वोकल या हिन्दुस्तानी म्यूजिक मेल 0 मैथेमेटिक्स या अप्लाइड मैथमेटिक्स 0 पेंटिंग या ग्राफिक्स 0 बायोलॉजी या बायोटेक्नोलाजी 0 कथक, भरतनाट्यम, कूचीपूड़ी, ओडिशी मणीपुरी और कथककली में से कोई एक विषय ही छात्र-छात्राएं प्रवेश केसमय चुन सकेंगे। ‘ग्यारहवीं-बारहवीं में कई विषय ऐसे हैं जो एक साथ नहीं पढे़ जा सकते हैं। इस कारण विषय कंबिनेशन को जानना बहुत जरूरी है, इसकी सूची ग्यारहवीं में नामांकन के पहले ही स्कूलों को भेज दी गयी है। इससे स्कूल भी ग्यारहवीं नामांकन में इसका ध्यान रखेंगे।’ संयम भारद्वाज परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed