फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11 lakh migrant workers will get employment

11 लाख प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा रोजगार

Sat, 30 May 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
11 lakh migrant workers will get employment
सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह लंबे समय बाद शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां अपने आवास पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी श्रमिकों को यूपी में में रोजगार देने का जो वायदा किया था उसे पूरा करने के लिए आज एमएसएमई ने कदम बढ़ाया है। इसके दहत 11 लाख श्रमिकों को नौकरी दिलाने के आज इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, नेशनल रीयल इस्टेट डवलपमेंट काउंसिल एवं लघु उद्योग भारती एवं यूपी सरकार के मध्य एमओयू हुआ है। कोविड-19 के चलते जिन राज्यों को श्रमिक बोझ लग रहे थे वहीं श्रमिक आज यूपी की पूंजी बन चुके हैं।
विज्ञापन

अपने आवास पर शाम 5.30 बजे पहुंचे सिद्धार्थ नाथ ने पार्टी नेताओं से बातचीत कर रहे सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि दूसरे राज्यों से लौटे श्रमिकों को दक्षता के आधार पर विभिन्न उद्यमों में समायोजित कराने के लिए ही समझौता किया गया है। कहा कि आईआईए एवं फिक्की तीन-तीन लाख, लघु उद्योग भारती तथा नारडेको ढाई-ढाई लाख श्रमिकों एवं कामगारों को रोजगार उपलब्ध करवाएंगे। शेष बचे श्रमिकों को उनकी योग्यता के हिसाब से रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से लॉक डाउन पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि शहर पश्चिमी में 11 गांव कौशांबी से प्रयागराज एवं प्रयागराज के दो गांव कौशांबी जनपद में शामिल होंगे। इस पर सिद्धार्थ नाथ ने आयुक्त प्रयागराज एवं एसडीएम सदर से वार्ता की। मालूम पड़ा कि शासन से अभी ऐसा कोई पत्र नहीं आया है। इसके पूर्व सिद्धार्थ नाथ सिंह के निर्देश पर शहर पश्चिम के राजरूपपुर, भावराव देवरस नगर, कालिंदीपुर के गोवर्धन, बरसाना, गोकुल, नंद ग्राम आदि मार्ग में बने मकानों एवं गलियों में नगर निगम द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य करवाया गया। इस कार्य में कौशिकी सिंह, रंजन शुक्ला, मनोज गुप्ता, नीरज वर्मा, दिनेश तिवारी आदि ने अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed