फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   11 couples tied the knot divyanga

11 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Sun, 21 Feb 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
11 couples tied the knot divyanga

स्वराज विकलांग सेवा समिति की ओर से विकलांगजन स्वाभिमान सम्मान एवं विवाह समारोह शनिवार को राजर्षि टंडन सेवा केंद्र में हुआ। 11 दिव्यांग जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। दिव्यांगों को रोजगार करने के लिए सामान दिया गया। 

विज्ञापन

बैंडबाजा के साथ बैंक रोड से सुभाष राठी, रिनी सिंह ने वधुओं का बग्घी पर बैठाकर वहीं वर पक्ष की ओर से ओम प्रकाश शुक्ल, अजीत विक्रम सिंह, शिवसेवक सिंह, मनोज पांडेय, कुलदीप यादव आदि की अगुवाई में सैकड़ों लोग नाचते गाते राजर्षि टंडन सेवा केंद्र  पहुंचे। बारातियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष प्यारे लाल यादव, रविशंक मिश्र, यमुनोत्री गुप्ता, सुशील पोद्दार, रीता अजमानी, डा. विनय कुमार यादव आदि ने किया। पुरोहित छोटे महराज के निर्देशन में वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा ने की। 

विज्ञापन

विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने दिव्यांगों के लिए कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. यूबी यादव, प्रोफेसर अवनीश चंद्र मिश्र, डा. शकुंतला मिश्रा, नागपुर के जय सिंह कृष्णराव चव्हाण, दिल्ली के गुरमीत सिंह, लखनऊ के डा. राकेश जैन , जम्मू कश्मीर के जावेद अहमद,  गाजियाबाद के विकास शर्मा, इलाहाबाद के पुनीत कुमार मिश्र आदि रहे। फतेहपुर के पीयूष कुमार द्विवेदी को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।                                                   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed