फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10th class student hanged due to fear of failure, dead body found hanging from tree

प्रयागराज : फेल होने के डर से 10वीं का छात्र फंदे पर लटका, पेड़ से लटकता मिला शव

Thu, 24 Mar 2022 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 11:21 PM IST
सार

बरहुला गांव में रहने वाली अकालू सिंह किसान हैं। उनका बेटा लालजी मां एकाशा देवी पब्लिक स्कूल शिक्षा सदन छड़गड़ा में कक्षा दसवीं का छात्र था। बृहस्पतिवार से उसकी परीक्षाएं शुरू होनी थी। उसका परीक्षा केंद्र परमसुख आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज धौखर में था।

विज्ञापन
10th class student hanged due to fear of failure, dead body found hanging from tree
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरांव थाना क्षेत्र के बरहुला गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां फेल होने के डर से 10वीं के छात्र लालजी सिंह (18) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह रात में अचानक गायब हो गया और सुबह घर से कुछ दूर पर स्थित पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। बगल में ही सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, छात्र के घर में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन



बरहुला गांव में रहने वाली अकालू सिंह किसान हैं। उनका बेटा लालजी मां एकाशा देवी पब्लिक स्कूल शिक्षा सदन छड़गड़ा में कक्षा दसवीं का छात्र था। बृहस्पतिवार से उसकी परीक्षाएं शुरू होनी थी। उसका परीक्षा केंद्र परमसुख आदिवासी इंटरमीडिएट कॉलेज धौखर में था। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि बुधवार रात सभी ने साथ खाना खाया। नौ बजे के आसपास लालजी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
विज्ञापन




बहुत देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजन रात भर खोजबीन करते रहे। सुबह गांव में ही स्थित महुअे के पेड़ पर बने फंदे पर युवक का शव लटका देख गांववाले स्तब्ध रह गए। जानकारी मिली तो घरवाले भी पहुंच गए और शव देखते ही बिलखने लगे। बताया कि शव लालजी का है। जानकारी पर गांव के लोगों के साथ ही पुलिस भी आ गई। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दफ्ती में लिखा मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया कि जिस पेड़ पर बने फंदे पर छात्र का शव लटका मिला, उसी से कुछ दूर पर एक दफ्ती मिली। इसी दफ्ती में सुसाइड नोट लिखा हुआ था। इसमें लिखा था कि पिछले साल हाईस्कूल में फेल हो गया था। इस वर्ष भी फेल होने की आशंका है इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। ,उधर घटना से परिवार में कोहराम है। छात्र तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed