फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेलवे का बड़ा ब्लॉक, 5.30 पांच घंटे बंद रहेगा दिल्ली-हावड़ा रूट

रेलवे का बड़ा ब्लॉक, 5.30 पांच घंटे बंद रहेगा दिल्ली-हावड़ा रूट

Sun, 15 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रेलवे का बड़ा ब्लॉक, 5.30 पांच घंटे बंद रहेगा दिल्ली-हावड़ा रूट
रेलवे का बड़ा ब्लॉक, 5.30 पांच घंटे बंद रहेगा दिल्ली-हावड़ा रूट
विज्ञापन

0 आज दिन में 12.30 से शाम छह बजे तक अप एवं इसी बीच तकरीबन दो घंटे डाउन लाइन बाधित रहेगी
0 बदले हुए रूट से चलेंगी कई ट्रेनें, झांसी पैसेंजर और मुगलसराय मेमू रहेगी निरस्त
0 नैनी में मलरहा फाटक पर बन रहे आरओबी में गार्डर लांच करने के लिए लिया ब्लॉक
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। नैनी स्थित मलहरा रेल फाटक पर बन रहे रेल ओवरब्रिज (आरओबी) में गार्डर लांच करने का काम रेलवे रविवार को करेगा। इसके लिए रेलवे बड़ा ब्लॉक ले रहा है। इस दौरान अप लाइन 5.30 घंटे और इसी बीच में डाउन लाइन लगभग दो घंटे तक बाधित रहेगी। इसके चलते आज दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनों का रास्ता बदला जा रहा है। वहीं रविवार को इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर और इलाहाबाद-चुनार-मुगलसराय मेमू ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।
मलहरा रेल फाटक पर आरओबी गार्डर लगाने की वजह से रेलवे की ओर से संबंधित रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इस दौरान रविवार को 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस, 15018 गोरखपुर-एलटीटी, 11056 गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस, 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन वाराणसी-प्रयाग-इलाहाबाद जंक्शन की बजाय, वाराणसी-इलाहाबाद छिवकी के रास्ते होगा। इसके अलावा 15118 जबलपुर-मंडुवाडीह, 18610 एलटीटी-रांची इलाहाबाद जं.-इलाहाबाद सिटी की बजाय इलाहाबाद छिवकी के रास्ते अपने गंतव्य को जाएगी। 18632 अजमेर-रांची एक्सप्रेस भी इस अवधि में इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग की बजाय, प्रयाग-जंघई के रास्ते चलेगी। छिवकी रेलवे स्टेशन पर इन सभी ट्रेनों का ठहराव रेलवे ने दो-दो मिनट के लिए किया है।
विज्ञापन


रोकी जाएगी मुरी, एनई और डुप्लीकेट कालका मेल
रविवार को अप लाइन में दिन में 12.30 बजे से शाम छह बजे तक एवं डाउन लाइन पर दिन में 2.25 बजे से 4.15 बजे तक का ब्लॉक लगाया जा रहा है। यानी की दिन में 2.25 से शाम 4.15 बजे तक इलाहाबाद-नैनी के बीच रेल संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस वजह से रेलवे ने 18102 मुरी एक्सप्रेस को 65 मिनट, 12506 नार्थ ईस्ट को 50 मिनट एवं 12324 आनंद विहार-हावड़ा डुप्लीकेट कालका को 30 मिनट के लिए कानपुर-इलाहाबाद के किसी एक रेलवे स्टेशन पर रोकने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज चित्रकूट नहीं जाएगी कानपुर इंटरसिटी
रेलवे के ब्लॉक की वजह से रविवार को कानपुर से चित्रकूट जाने वाली इंटर सिटी का संचालन सिर्फ इलाहाबाद तक ही होगा। इलाहाबाद से चित्रकूट के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। इसके अलावा चोपन-चुनार-इलाहाबाद पैसेंजर भी चुनार से इलाहाबाद के बीच रविवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed