{"_id":"5a5bb4b54f1c1b7b268b4750","slug":"101515959477-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पूरी होगी आयोगों के पुनर्गठन की मियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पूरी होगी आयोगों के पुनर्गठन की मियाद
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पूरी होगी की मियाद, नहीं हुआ आयोगों का पुनर्गठन
भड़के प्रतियोगी छात्र, कल से प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी
16 को कलक्ट्रेट में होगा प्रदर्शन, बढ़ेगा आंदोलन का दायरा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रदेश सरकार ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का 15 जनवरी तक पुनर्गठन करने का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। सोमवार को दी गई मियाद पूरी हो जाएगी। ऐसे में प्रतियोगियों का आंदोलन भी तेजी पकड़ेगा। आयोगों के पुनर्गठन की मांग को लेकर लगातार 10वें दिन बालसन चौराहे पर प्रतियोगी छात्रों का क्रमिक अनशन जारी रहा। अगर सोमवार तक कुछ नहीं होता है तो प्रतियोगी 16 जनवरी को डीएम दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सामने बेमियादी धरने पर बैठे प्रतियोगियों को बोर्ड के अफसरों की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया था कि 15 जनवरी तक बोर्ड का पुनर्गठन कर दिया जाएगा। वहीं, कलक्ट्रेट में बेमियादी धरने पर बैठे प्रतियोगियों को शासन स्तर के एक अफसर ने फोन पर आश्वस्त किया था कि उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग का पुनर्गठन भी 15 जनवरी तक हो जाएगा। वहीं, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड का गठन 10 जनवरी तक करने का दावा किया गया था। शासन ने जो समय सीमा दी थी, वह सोमवार को पूरी हो जाएगी। आयोगों के पुनर्गठन की मांग को लेकर रविवार को भी बालसन चौराहे पर प्रतियोगियों को क्रमिक अनशन जारी रहा। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव एवं इविवि छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव ने मौके पर आकर प्रतियोगियों की मांगों का समर्थन किया। प्रतियोगियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका अनशन जारी रहेगा।
इस दौरान सुनील यादव, अविनाश विद्यार्थी, आशीतरौलिया, अरविंद विजय, अश्विनी यादव, राजेश यादव, भूदेव यादव, अखिलेश यादव, अंबिका प्रसाद, शशांक यादव आदि मौजूद रहे। उधर, भर्ती ठप होने से नाराज प्रतियोगियों ने भी बैठक की और युवा मंच की ओर से सीएम को पत्र भेजकर वादाखिलाफी पर रोष जताया। प्रतियोगियों ने कहा कि सोमवार को आयोगों का पुनर्गठन नहीं हुआ तो 16 जनवरी से प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। इसके तहत 16 को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन होगा, जिसमें बीएड उत्थान जन मोर्चा, अधीनस्थ प्रतियोगी मोर्चा, रोजगार संघर्ष मोर्चा, प्रतियोगी मोर्चा, राष्ट्रीय छात्र संगठन, एसएफआई, एआईडीएसओ, आईसीएम के सदय और इविवि छात्रसंघ के पदाधिकारी शामिल होेंगे। बैठक में राजेश सचान, चंद्रेश यादव, राजा राम प्रजापति, मनीष सिन्हा, मोहम्मद जाबिर, महेश यादव, राहुल सिंह, रविंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
00
नोट: फोटो भी है---
-----------------
पीसीएस-जे में बदलाव के लिए अनशन जारी
इलाहाबाद। पीसीएस-जे परीक्षा में बदलाव की मांग को लेकर न्यायिक सेवा समानता संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगी छात्रों को क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। हाईकोर्ट के निकट अंबेडकर चौराहे पर अनशन पर बैठे प्रतियोगियों ने इलाहाबाद उच्चन्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से मिलने की अनुमति मांगी है। प्रतियोगियों की मांग है कि पीसीएस-जे परीक्षा में हिंदी का पेपर भी शामिल किया जाए और अन्य राज्यों की भांति यहां भी अवसर की बाध्यता को समाप्त किया जाए। क्रमिक अनशन के दौरान कोचिंग के शिक्षक प्रकाश पांडेय एवं मनोज पांडेय ने भी प्रतियोगियों की मांगों का समर्थन किया। अनशन में राजकरन निर्मल, आशीष पटेल, सुशील चौधरी, रजनी मद्धेशिया, गौरव सिंह, ज्योति शर्मा, सविता शर्मा, अनुश्री, प्रतिभा जायसवाल, वंदना सिंह, सरिता कुमारी, राशि शाक्या, मनीषा त्रिपाठी, रितेश शुक्ला, पंकज कुमार, मनोज बघेल आदि मौजूद रहे।