{"_id":"5a4fac334f1c1bd3178b51ed","slug":"101515170867-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी बोलने वालों को ही मिलेगा पढ़ाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी बोलने वालों को ही मिलेगा पढ़ाने का मौका
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी बोलने वालों को ही मिलेगा पढ़ाने का मौका
परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के लिए दिशा-निर्देश जारी
लिखित एवं व्यक्तित्व परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा शिक्षकों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई की जाएगी। इसके लिए नगर क्षेत्र के साथ प्रत्येक ब्लॉक में पांच-पांच विद्यालयों का चयन किया जाना है। अब तय हुआ है कि स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों का चयन लिखित एवं व्यक्तित्व परीक्षा के माध्यम से कराया जाएगा। चयन से पूर्व आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व परीक्षा के दौरान इस बात का भी परीक्षण होगा कि अभ्यर्थी की अंग्रेजी माध्यम से अभिव्यक्ति (स्पोकन इंग्लिश) की स्थिति क्या है।
इस बाबत बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक प्रधानाध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों के चयन के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य होंगे जबकि राजकीय इंटर कॉलेज के अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता, अंग्रेजी भाषा के विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित व्यक्ति एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमेटी के सदस्य होंगे। अंग्रेजी माध्यम के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक, दो एवं तीन में शिक्षण कार्य के लिए अंग्रेजी माध्यम और कक्षा चार एवं पांच में द्विभाषा (अंग्रेजी एवं हिंदी) माध्यम से किया जाएगा। जनपद स्तर पर गठित समिति की ओर से प्रधानाध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों के चयन के लिए 50 अंक की लिखित परीक्षा और 50 अंक की व्यक्तित्व परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्राथमिक स्तरीय पाठ्यक्रम की जानकारी एवं समझ की शिक्षण दक्षताओं एवं अंग्रेजी माध्यम में अभिव्यक्ति (स्पोकन इंग्लिश) का परीक्षण होगा। शिक्षकों की चयन प्रक्रिया 15 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक समेत कुल पांच शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं में से ही इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।