{"_id":"5a034b0f4f1c1b74698ba572","slug":"101510165263-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी चिंग प्रोफेशनल ओलं पियाड में प्र तिभा दिखाएंगे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी चिंग प्रोफेशनल ओलं पियाड में प्र तिभा दिखाएंगे अध्यापक
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
टीचिंग प्रोफेशनल ओलंपियाड में प्रतिभा दिखाएंगे शिक्षक
0 प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 12 तक कराना होगा रजिस्ट्रेशन
0 शीर्ष 500 राष्ट्रीय विजेता, 14 विषय के शीर्ष विजेता, क्षेत्रीय विजेताओं को मिलेंगे पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। इसके लिए सेंटर फॉर टीचर एक्रेडिटेशन (सीईएनटीए) की ओर से नौ दिसंबर को होने वाले टीचिंग प्रोफेशनल ओलंपियाड (टीपीओ) में शिक्षकों को प्राथमिक , उच्च प्राथमिक एवं हाईस्कूल स्तर पर विभिन्न विषयों में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा। टीपीओ में शीर्ष 500 राष्ट्रीय विजेताओं, 14 विषय के शीर्ष विजेताओं तथा क्षेत्रीय विजेताओं को विभिन्न तरह के आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। इसके साथ प्रत्येक शिक्षक को निजी तथा गोपनीय प्रदर्शन रिपोर्ट प्राप्त होगी। साथ ही प्रदेश के शीर्ष 40 शिक्षकों को बेसिक शिक्षा परिषद के सहयोग के ‘उत्कृष्ट शिक्षण पद्धति’ विषय पर पुस्तक लेखन का भी अवसर मिलेगा।
टीपीओ का आयोजन नौ दिसंबर को उत्तर प्रदेश के तीन जिलों लखनऊ, वाराणसी एवं गौतमबुद्ध नगर में होगा। इसमें रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित है। विस्तृत जानकारी www.tpo-india.org से प्राप्त की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन भी इसी वेबसाइट पर कराना होगा। इसके लिए 450 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। टीपीओ में अलग-अलग श्रेणी के शिक्षकों के लिए प्राथमिक स्तर पर हिन्दी-अंग्रेजी, गणित, ईवीएस, उच्च प्राथमिक स्तर पर अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सोशल स्टडीज तथा हाईस्कूल स्तर पर अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय की प्रतियोगिताएं होंगी।
शिक्षा निदेशालय में अपर शिक्षा निदेशक (शिविर) रूबी सिंह के मुताबिक टीपीओ में सौ से अधिक विजेताओं को एक -एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार, मध्य स्कूल अंग्रेजी के दो विजेताओं को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दो सप्ताह के ऑक्सफोर्ड इंग्लिश लैंग्वेज टीचर्स अकादमी मास्टर क्लास में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इसी तरह 14 विषयों के शीर्ष विजेताओं को दुबई के ग्लोबल एजुकेशन एंड स्किल्स फोरम में सहभाग करने का प्रायोजित निमंत्रण मिलेगा। इसके साथ प्राथमिक हिंदी के शीर्ष विजेता को टेबलेट कंप्यूटर, 15 क्षेत्रीय विजेताओं को एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में प्रोफाइल होने का अवसर मिलेगा।