{"_id":"59c52f244f1c1b23688b5ebe","slug":"101506094884-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी के हवाले हुआ जंक्\nशन का जनआहार केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरसीटीसी के हवाले हुआ जंक् शन का जनआहार केंद्र
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंक्शन का जनआहार केंद्र आईआरसीटीसी के हवाले
0 शुक्रवार सुबह आईआरसीटीसी ने किया टेकओवर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जंक्शन का जनआहार केंद्र इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) के हवाले हो गया है। शुक्रवार सुबह जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित जनआहार केंद्र रेलवे से आईआरसीटीसी ने टेकओवर कर लिया। दरअसल, रेलवे बोर्ड की एक पॉलिसी के तहत स्टेशनों पर स्थित जनआहार केंद्र में मिलने वाली खाने की क्वालिटी का सुधारने के लिए ही इसे आईआरसीटीसी को सौंपे जाने की तैयारी की गई थी।
उत्तर मध्य रेलवे की बात करें तो यहां झांसी स्थित जनआहार केंद्र पिछले माह ही आईआरसीटीसी के हवाले हो गया था। अब इसी कड़ी में जंक्शन स्थित जनआहार केंद्र पर आईआरसीटीसी को सौंपा गया है। इससे पहले भी कई वर्ष पूर्व रेलवे ने आईआरसीटीसी को खानपान सेवा सौंपी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से यह सेवा वापस ले ली गई थी। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित जनआहार केंद्र में एक दो दिन के भीतर आईआरसीटीसी द्वारा अपना बोर्ड भी लगा दिया जाएगा। आईआरसीटीसी अफसरों का दावा है कि पहले के मुकाबले अब खानपान की क्वालिटी में सुधार देखने को मिलेगा।