फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   100 year old Ashtadhatu idol of Radha-Krishna stolen in Prayagraj

गऊघाट आश्रम: मंदिर से 100 वर्ष पुरानी राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी, महंत ने फल-जल का किया त्याग

Tue, 24 Sep 2024 09:23 AM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, लालगोपालगंज (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगोपालगंज (प्रयागराज) Published by: श्याम जी. Updated Tue, 24 Sep 2024 09:23 AM IST
सार

गऊघाट आश्रम स्थित प्राचीन मंदिर का ताला तोड़कर उसमें विराजमान राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति बदमाश चोरी कर ले गए। भोर में मंदिर के महंत जब जल चढ़ाने गए तो घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
100 year old Ashtadhatu idol of Radha-Krishna stolen in Prayagraj
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज के गऊघाट आश्रम स्थित प्राचीन मंदिर का ताला तोड़कर उसमें विराजमान राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति बदमाश चोरी कर ले गए। भोर में मंदिर के महंत जब जल चढ़ाने गए तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी गई। एसीपी सोरांव एसओजी के साथ मौके पर पहुंच गए। मंदिर में मिले आधार कार्ड व डायरी के आधार पर पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


शृंग्वेरपुरधाम से दो किमी दूर गऊघाट आश्रम है। इसका संचालन फलाहारी संत स्वामी जयराम दास महाराज करते हैं। सोमवार को जब गंगा स्नान के बाद वह जल चढ़ाने पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा था। अंदर से 100 वर्ष पुरानी अष्टधातु की दो मूर्तियां गायब थीं। महंत ने इसकी सूचना आश्रम के अन्य संतों को देने के पश्चात पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर एसीपी सोरांव जंग बहादुर यादव, एसओजी प्रभारी सुखचैन तिवारी, इंस्पेक्टर नवाबगंज समेत फोरेंसिक और डाग स्क्वायड मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


महंत की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। मौका मुआयना के दौरान पुलिस को मंदिर परिसर से एक आधार कार्ड, डायरी आदि बरामद हुए। पुलिस ने इसके आधार पर मानिकपुर थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी से आहत संत ने फल-जल का किया त्याग
गऊघाट आश्रम स्थित मंदिर से अष्टधातु की दो मूर्तियां चोरी होने से फलाहारी संत स्वामी जयराम दास आहत हैं। चोरी के बाद उन्होंने फल और जल त्याग दिया है। जानकारी होने पर एसीपी जंगबहादुर यादव व आसपास के ग्रामीण उन्हें मनाने पहुंचे थे, लेकिन वह नहीं माने।

बदमाशों ने बंद कर दिए थे सीसीटीवी कैमरे
आश्रम की सुरक्षा के लिए परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मुख्य पुजारी महंत शिवरामदास ने बताया कि ऐेसा आभास हो रहा है कि घटना को अंजाम देने के लिए चोरों ने कैमरे में छेड़छाड़ की है। रविवार रात 12 से दो बजे के बीच चोरी की गई है। 11:10 बजे तक सीसीटीवी कैमरे चल रहे थे, उसके बाद बंद कर दिया गया। दोबारा भोर में चार बजे इसे चालू किया गया है।


स्वामी जयराम दास महाराज ने कहा कि पहलवान स्वामी के समय की 100 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्ति है। मन दुखी है, इसलिए फल और जल का त्याग किया है। पुलिस अपना काम कर रही है, आशा है जल्द ही मूर्ति बरामद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed