{"_id":"5f89f9088ebc3e9bfa0cd23f","slug":"10-years-old-girl-kidnapped-while-she-was-sleeping-with-her-parents-allahabad-news-ald2891722165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बाप संग सो रही 10 माह की मासूम को उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बाप संग सो रही 10 माह की मासूम को उठा ले गए चोर
Sat, 17 Oct 2020 04:56 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। कीडगंज स्थित रामबाग रेलवे स्टेशन केपास से 10 माह की मासूम को चोर उठा ले गए। कुछ देर बाद नींद खुलने पर बच्ची को न देख मां-बाप केहोश उड़ गए। सूचना पर हड़कंप मचा तो पुलिस तलाश में जुट गई। लेकिन 24 घंटे बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि वारदात में दो लोग शामिल थे जिनकी तलाश की जा रही है।
मो. रिजवान मूल रूप से जानसेनगंज का रहने वाला है। वह ठेला चलाकर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मौजूदा समय में वह पत्नी व दो बेटियों संग रामबाग रेलवे स्टेशन के पास झुग्गी में रहता है। जिसमें से बड़ी ढाई साल व छोटी 10 माह की है। रोज की तरह बुधवार रात भी वह परिवार संग सो रहा था।
भोर में नींद खुलने पर नवजात बेटी को न देख रिजवान केहोश उड़ गए। उसने जगाकर पत्नी से पूछा तो वह भी कुछ नहीं बता सकी। काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं लगने पर उन्होंने सूचना दी तो पुलिस मौकेपर पहुंची। घंटों छानबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। इसमें दो लोग बच्ची को गोद में लेकर जाते नजर आए। परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने दोनों व्यक्तियों को पहले कभी देखने की बात से इंकार किया। सीओ बैरहना अमिता सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पैदल आए, बच्ची चुराने के बाद रिक्शे से भागे
सूत्रों के मुताबिक, बच्ची चुराने वाले दोनों शख्स मौके आए तो पैदल ही लेकिन वारदात के बाद भागने के लिए उन्होंने रिक्शे का सहारा लिया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि भोर में चार बजे के करीब वारदात को अंजाम देेने के बाद वह बच्ची को लेकर रिक्शे से चुंगी तक गए लेकिन इसकेबाद वह किधर गए, इसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने फुटेज के आधार पर ही चिह्निनत कर रिक्शाचालक से भी पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि बच्ची लिए दो शख्स चुंगी तक छोड़ने की बात कहकर उसकेरिक्शे पर सवार हुए थे। चुंगी पहुंचने पर उन्होंने उसे 30 रुपये दिए और फिर पैदल ही आगे बढ़ गए। उसने भी यही कहा कि उसने दोनों व्यक्तियों को पहली बार देखा था।