फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 years after father death Samridhi got pension even before

Prayagraj : पिता के निधन के 10 साल बाद समृद्धि को मिली पेंशन, एरियर भी

Mon, 27 Feb 2023 10:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 10:21 PM IST
सार

सुल्तानपुर की समृद्धि को पिता के निधन के 10 वर्ष बाद पेंशन का हक मिला है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अफसरों ने पहल करके स्नातक प्रथम वर्ष की समृद्धि को उसका यह हक दिलाया।

विज्ञापन
10 years after father death Samridhi got pension even before
पेंशन फंड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुल्तानपुर की समृद्धि को पिता के निधन के 10 वर्ष बाद पेंशन का हक मिला है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अफसरों ने पहल करके स्नातक प्रथम वर्ष की समृद्धि को उसका यह हक दिलाया। सोमवार को निधि आपके निकट कार्यक्रम में जरूरी कार्रवाई पूरी करने के साथ यह आदेश जारी किया गया। खास यह कि पिता के निधन के बाद से पेंशन का निर्धारण किया गया है।

विज्ञापन

इपीएफओ के पेंशन खाताधारक रहे सुल्तानपुर के शिव प्रकाश श्रीवास्तव को दिसंबर 2012 में पेंशन जारी की गई थी लेकिन जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं होने की वजह से आगे पेंशन रोक दी गई। संगठन की ओर से ऐसे सभी खाताधारकों की तलाश की जा रही है जिनकी पेंशन जीवित प्रमाण पत्र नहीं देने की वजह से रुक गई है।

विज्ञापन

इसी क्रम में अफसरों को शिव प्रकाश के खातो के बारे में जानकारी हुई। छानबीन की गई तो शिव प्रकाश के निधन की जानकारी हुई। पत्नी का निधन पहले ही हो चुका था। शिव प्रकाश की एक बीटिया भी है जिसकी उम्र उस समय करीब पांच वर्ष थी, जो चाचा के साथ रह रही है। नियमानुसार बीटिया को पेंशन मिलनी चाहिए लेकिन चाचा तथा परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त शाश्वत शुक्ला ने बताया कि सभी तरह की जरूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद शिव प्रकाश की बेटी समृद्धि को पेंशन देने का आदेश जारी कर दिया गया है। विगम वर्षों का एरियर भी दिया जाएगा।

शाश्वत शुक्ला ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 30 से अधिक संस्थाओं एवं खाताधारकों की शिकायतों का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed