{"_id":"6a53715f258aa85cee08949b","slug":"10-strict-rules-implemented-for-roadways-buses-a-campaign-to-prevent-road-accidents-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : रोडवेज बसों के लिए 10 कड़े नियम लागू, सड़क हादसों से बचाने की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : रोडवेज बसों के लिए 10 कड़े नियम लागू, सड़क हादसों से बचाने की मुहिम
Sun, 12 Jul 2026 04:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:20 PM IST
सार
बारिश के मौसम में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यात्रियों के सुरक्षित सफर को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन निगम (रोडवेज) ने सुरक्षा आपकी, जिम्मेदारी हमारी मुहिम की शुरुआत की है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बारिश के मौसम में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और यात्रियों के सुरक्षित सफर को सुनिश्चित करने के लिए परिवहन निगम (रोडवेज) ने सुरक्षा आपकी, जिम्मेदारी हमारी मुहिम की शुरुआत की है। इसके तहत चालकों और परिचालकों के लिए 10 कड़े नियम अनिवार्य कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, ड्राइवरों को बस की गति नियंत्रित रखने, ओवरस्पीडिंग से बचने और आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, परिचालकों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे यात्रियों को सीट पर सुरक्षित बिठाएं और बस में अनावश्यक आवाजाही रोकें, ताकि मानसून के दौरान सुरक्षित और सुखद यात्रा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन