Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10. Not all coins khote

10 के सभी सिक्के नहीं हैं खोटे 

Tue, 25 Oct 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 25 Oct 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस की एक प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान पर फुटकर के तौर दस और पांच के सिक्के देने का चलन रहा है परंतु इन दिनों इस दुकान पर लोग 10 के सिक्के लेने से मना कर रहे हैं। यही हाल शहर की ही एक नामचीन पान की दुकान का भी है। 10 के सिक्के ग्राहकों से लेने और देने वाले इन दुकानदारों की पीड़ा अलग है, इनका कहना है कि लोगों से संकोच में वह सिक्का तो ले लेते हैं परंतु उनकी ओर से दिया जाने वाला 10 का सिक्का लोग लेने से मना कर देते हैं। नकली सिक्कों के चलन की अफवाह के कारण दुकानों पर दस के सिक्कों का ढेर लग गया है।  बड़ी दुकानों से फुटकर में दस के सिक्के लेने से इनकार करने वालों ग्राहकों के साथ बड़ी संख्या में ऐसे दुकानदार भी हैं, जो सिक्का देख सामान देने से मना कर रहे हैं। चौक क्षेत्र की दुकानों पर तो 10 का सिक्का प्रचलन से लगभग बाहर है। इस बाजार में छोटे-बड़े दुकानदार 10 का सिक्का नहीं ले रहे हैं। पेट्रोल पंपों पर भी लोगों से 10 का सिक्का नहीं लिया जा रहा है। समझदारी इसी में है कि असली-नकली की पहचान कर 10 के सिक्कों का लेनदेन किया जाए क्योंकि इस पर रोक नहीं है।
विज्ञापन


पूरे देश के साथ शहर में 10 के सिक्के खिलाफ बने माहौल को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राजेश कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उनसे 10 के सिक्के पर बनी असमंजस की स्थिति दूर करने की मांग की है।  ज्ञापन में कहा गया है कि 10 का सिक्का लेने से इनकार करने के कारण कहीं-कहीं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। एसोसिएशन की शिकायत के बाद जिलाधिकारी कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ की ओर से लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) से जांच करने को कहा है। इस बारे में एलडीएम विजय शर्मा का कहना है कि बैंक के इस बारे में हाथ बंधे हैं, कानूनी कार्रवाई का अधिकार उनके पास नहीं है।
विज्ञापन


 किसके खिलाफ कहां करें एफआईआर
0 सिक्के को लेकर बने भ्रम की स्थिति पर बैंकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से यह कहा जा रहा है कि 10 का सिक्का लेने से मना करने पर एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है। इसके बाद भी लोगों में इस बात को लेकर भ्रम बना है कि भारतीय मुद्रा के अपमान में उपभोक्ता किसके खिलाफ कहां एफआईआर करें। यही बात एलडीएम विजय शर्मा का कहना है कि बैंक के पास कानूनी अधिकार नहीं है, वह बैंकों में सिक्का जमा करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें पहचान
0 एलडीएम विजय शर्मा का कहना है कि बाजार में जो असली सिक्के हैं, उसमें अशोक की लाट साफ बड़ी दिखाई पड़ती है जबकि नकली सिक्के में यह स्पष्ट नहीं है और लाट छोटी है। असली सिक्के के ऊपर की ओर से 10 लाइन बनी हैं जबकि नकली सिक्के में यह लाइन 15 से 17 के बीच हैं। असली सिक्के में  सिल्वर और ताम्र के हिस्से के बीचोबीच 10 लिखा गया है, नकली सिक्के में 10 सिल्वर के गोले के बीचों बीच लिखा है। नकली सिक्के की पहचान यह है कि सिक्के के ऊपर नीचे पतली धारी बनी है। जिससे लगता है कि सिक्के को आपस में जोड़ा गया है, असली सिक्का सपाट एवं प्लेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed