फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 bigha wheat crop burnt by fire

Prayagraj News: आग से जली 10 बीघा गेहूं की फसल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
10 bigha wheat crop burnt by fire
कोरांव। पड़रिया गांव में लगी आग को बुझाते ग्रामीण, संवाद - फोटो : पुलिस कर्मियों से सुरक्षा संबंधी जायजा लेते सीओ भरत पासवान।
क्षेत्र के पड़रिया गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक करीब 10 बीघा फसल जल गई। किसानों का आरोप है कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

पड़रिया के सोमनाथ यादव, जगन्नाथ यादव, मुरारी लाल यादव, सुभाष यादव, रामसत्य यादव, मोहनलाल यादव ने बताया कि सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम नहीं पहुंची। किसानों ने कहा कि अगर टीम समय से पहुंचती तो गेहूं की फसल को बचाया जा सकता था। महज चार किलोमीटर की दूरी पर फायर स्टेशन स्थित है। लेकिन फिर भी वहां से मदद नहीं मिली। इसके बाद किसानों ने बाल्टी और पंपिंग सेट से आग बुझाई। आग लगने की सूचना हल्का लेखपाल को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर लेखपाल आशीष कुमार ने खेतों का निरीक्षण किया। किसानों को आश्वासन दिया कि तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज कर आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो बीघा गेहूं जला
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। सूचना पर आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक करीब दो बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली घटना सरसेड़ी गांव में हुई। यहां लवकुश द्विवेदी की दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची थी। दूसरी घटना सोनवर्षा गांव के पास की बताई गई। यहां भी गेहूं के खेत में आग लगने की सूचना मिली थी। सरसेड़ी गांव में हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और जांच की है। अग्निशमन विभाग के प्रभारी चंद्र कांत त्रिपाठी ने बताया कि आग की जानकारी मिलते ही एक गाड़ी सोनवर्षा भेजी गई लेकिन सूचना देने वाले ने फोन नहीं उठाया बाद में गाड़ी को सरसेड़ी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed