{"_id":"a4068a59d5ff5c5fe55d85676a1e4da8","slug":"-hindi-news-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग छात्रों को दो साल से नहीं मिला वजीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग छात्रों को दो साल से नहीं मिला वजीफा
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 19 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कमला नेहरू स्मारक नर्सिंग स्कूल में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को दो वर्ष से वजीफा नहीं मिला है। छात्र-छात्राएं परेशान हैं। उन्होंने इसकी शिकायत कॉलेज के प्राचार्य से लेकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से की, लेकिन उन्हें कोई सकारात्मक उत्तर नहीं मिला है। छात्र अब आंदोलन की तैयारी में हैं।
नर्सिंग स्कूल में जीएनएम का कोर्स चलाया जा रहा है। छात्रों ने सत्र 2013-14 वजीफा के लिए आवेदन किया था। साल बीत गया लेकिन उन्हें वजीफा नहीं मिला। उन्हें आज मिल जाएगा, कल मिल जाएगा। यही कहकर चुप करा दिया गया। यही हाल इस साल भी हुआ। पूरा सत्र बीत गया लेकिन छात्रों को वजीफा नहीं मिला। छात्रों का कहना है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत संस्थान के प्राचार्य से की तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह कुछ नहीं कर सकते हैं।
विकास भवन जाइए। छात्रों ने बताया कि जब वे विकास भवन में समाज कल्याण विभाग से संपर्क किए तो वहां भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। यह कहकर लौटा दिया गया जब शासन से बजट आएगा तो वजीफा भेज दिया जाएगा। छात्रों ने कहा कि दो वर्ष से उनके साथ खेल चल रहा है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। छात्रों का कहना है कि वजीफा मिल जाता है तो वे अपनी फीस जमा कर देते हैं। कई छात्र आर्थिक परेशानी की वजह से अपनी फीस जमा नहीं कर पाए हैं। उन्हें उम्मीद है कि उन्हें जल्दी ही वजीफा मिल जाएगा और वे अपनी फीस जमा कर देंगे।