{"_id":"be365b98-ea61-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"alive-bdc-member-fake-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिंदा जनप्रतिनिधि को 'मृत' कर करवाने चले उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिंदा जनप्रतिनिधि को 'मृत' कर करवाने चले उपचुनाव
मंझनपुर/ कड़ा (कौशांबी)/ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2013 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बीडीसी सदस्य को बदलने के लिए कड़ा ब्लॉक के अधिकारियों ने अजब कारनामा कर डाला। साढ़ो गांव की बीडीसी सदस्य को न सिर्फ मुर्दा बता दिया गया बल्कि 28 जुलाई को उपचुनाव की अधिसूचना भी जारी कर दी।
विज्ञापन
अधिसूचना जारी होने पर ब्लॉक कर्मचारियों और अफसरों की इस करतूत का खुलासा हुआ। बीडीसी के घरवालों ने डीएम से मिल शिकायत दर्ज कराई कि वह जिंदा है।
ब्लॉक के अधिकारियों की इस करतूत से हैरान जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) ने बृहस्पतिवार उपचुनाव निरस्त कर दिया है। मामले में एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ एफआईआर कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
कड़ा ब्लॉक के साढ़ो गांव में बीडीसी सदस्य पद चुनाव 2010 में हुआ था। यह पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था। इस पद पर सुल्तानपुर ख्वाजा कड़क गांव की रहने वाली रूपांबर पत्नी विनोद कुमार निर्वाचित हुई थी।
विज्ञापन
27 जून 2013 को ग्राम विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत कड़ा की तरफ से डीपीआरओ को बीडीसी सदस्य की मृत्यु की सूचना भेजी गई।
वीडीओ और एडीओ पंचायत की सूचना को सही मानते हुए तत्कालीन डीपीआरओ ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेज दिया।
आयोग के आदेश पर नौ जुलाई को जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने साढ़ो के बीडीसी सदस्य, दौलतपुर कसार में प्रधानपद और सरसवां व नेवादा ब्लॉक में एक-एक पंचायत सदस्य पद पर 28 जुलाई को उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी।