फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Zameer ullah khan had tears in his eyes after seeing Akhilesh yadav

जब देखा अखिलेश ने: जमीरउल्लाह की आंखों में आए आंसू, बोले-बेटे को देंगे जिम्मेदारी

Sun, 01 Dec 2024 02:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Dec 2024 02:52 PM IST
सार

जमीर के बेटे जोहैब उल्लाह ने अखिलेश यादव को नेताजी की मूर्ति भेंट की। इस पर उन्होंने कहा कि जोहैब उल्लाह को पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें लखनऊ बुलाया है।

विज्ञापन
Zameer ullah khan had tears in his eyes after seeing Akhilesh yadav
अखिलेश यादव का अम्बेडकर की प्रतिमा देते पूर्व विधायक जमीर उल्लाह - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अस्वस्थ पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खां और उनके परिवार के सदस्याें से मुलाकात की। उन्हें अपने सामने देख जमीरउल्लाह भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू निकल आए। अखिलेश ने उनके आंसू पोछे और बोले-पार्टी उनके साथ है, क्योंकि वह नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साथ के हैं। शहर और कोल की जनता ने उन्हें दो बार विधायक भी बनाया है।

विज्ञापन


अखिलेश ने उनसे कहा कि वह बिलकुल परेशान न हो, सेहत का ख्याल रखें। जमीर के बेटे जोहैब उल्लाह ने अखिलेश यादव को नेताजी की मूर्ति भेंट की। इस पर उन्होंने कहा कि जोहैब उल्लाह को पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्हें लखनऊ बुलाया है। इस अवसर पर अहमद सईद सिद्दीकी, बाबा फरीद आजाद, सगीर अहमद रोशनी, सयुस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद खान, दिलशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोदपुर बरगद हाउस मुजाहिद किदवई के आवास पर उनके बेटे और बहू को आर्शिवाद देते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक लौटे

सपा नेता मुजाहिद किदवई के बेटे और बहू को आशीर्वाद देने उनके घर पर अखिलेश यादव पहुंचे। उनसे मिलने के लिए लाव-लश्कर के साथ छर्रा के पूर्व विधायक राकेश सिंह मिलने आए थे, लेकिन अखिलेश यादव के सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया। वह वापस चले गए।

पांच घंटे तक गली में वाहनों की आवाजाही पर रही पाबंदी

बरगद हाउस में रास्तों पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर पांच घंटे तक पाबंदी रही। घरों से लोगों का निकलना कम रहा। पुलिस कर्मी सुबह 11 बजे बरगद हाउस पहुंच गए थे। दोपहर 3:45 बजे पूर्व मुख्यमंत्री बरगद हाउस पहुंचे। उनके 4:15 बजे जाने के बाद यहां का आवागमन सुचारू हो सका।

कार्यकर्ताओं की जेबें कटीं
अखिलेश यादव को देखने-सुनने पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं की जेबें भी कट गईं। कार्यकर्ता इरफान खान की जेब कट गई, जिसमें 4800 रुपये थे। बॉबी खान की जेब कट गई, जिसमें 11,900 रुपये थे। जुबैर गाजी की जेब से 690 रुपये जेब कतरे निकाल गए।
सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर
एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का स्वागत
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, जिला महासचिव मनोज यादव, पूर्व विधायक वीरेश यादव, पूर्व विधायक राकेश सिंह, अज्जू इशाक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन किशोर, आमिर आबिद आदि ने स्वागत किया। 

कार्यकर्ताओं पर हुए नाराज
पूर्व विधायक जफर आलम के पौत्र के जन्मदिन पर पहुंचे पर अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं पर नाराज हो गए। कार्यकर्ता लगातार धक्की-मुक्की कर रहे थे। एक बार उन्होंने कार्यकर्ताओं समझाया भी। इससे उनके चेहरे पर गुस्सा दिख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed