फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth will get the path of employment from Surya Mitra

अलीगढ़ : सूर्य मित्र से युवाओं को मिलेगी रोजगार की राह

Fri, 03 Jun 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth will get the path of employment from Surya Mitra
ऊर्जा विभाग अभिकरण (नेडा) सौर ऊर्जा उद्योग में युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर मुहैया कराने के लिए छह जून से निशुल्क सर्टिफिकेट प्रशिक्षण कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सोलर बल्ब, ट्यूब लाइट, लालटेन, कुकर, हीटर, पंप, सोलर पैनल बनाने, इनकी मस्म्मत के साथ ही सोलर प्लांट लगाने के साथ ही उनके रखरखाव की बारीकियां सिखाई जाएंगी।
विज्ञापन

नेडा के परियोजना अधिकारी प्रवीन नाथ पांडेय ने बताया कि हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण अवधि छह दिन की होगी। पॉलीटेक्निक व आईटीआई डिप्लोमाधारकों को 45 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। हर बैच में 30 युवाओं को शामिल किया जाएगा। पॉलीटेक्निक व आईटीआई डिप्लोमा धारकों के हर बैच में 27 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। पहला बैच छह जून, दूसरा 20 जून और तीसरा चार जुलाई से शुरू होगा। डिप्लोमा एवं आईटीआई धारकों को लखनऊ के चिनहट केंद्र में प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु के इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के लिए मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबर 8004949089 एवं ईमेल ho_chinhat@rediffmail.com पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात अभ्यर्थी को 500 रुपये का डीडी या फिर नगद भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed