फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth will be able to take coaching of IAS-PCS again

अलीगढ़ः फिर से आईएएस-पीसीएस की कोचिंग ले सकेंगे युवा

Sun, 14 Nov 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth will be able to take coaching of IAS-PCS again
जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब वे फिर से आईएएस एवं पीसीएस की कोचिंग ले सकेंगे। कोरोना काल से बंद चल रहा समाज कल्याण विभाग का आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर 30 नवंबर से दोबारा खुलने जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में समाज कल्याण विभाग का आईएएस-पीसीएस सेंटर है। इसमें कुल 200 सीटें हैं। मुख्य रूप से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को समर्पित इस सेंटर में आईएएस व पीसीएस की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रशिक्षण और मुफ्त आवासीय कोचिंग का अवसर मुहैया कराया जाता है। कोरोना काल में अन्य संस्थानों की तरह इसे भी बंद कर दिया गया था। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के अलावा लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी एवं आगरा में भी आईएएस व पीसीएस की कोचिंग की शुरुआत हो रही है। फिलहाल, इच्छुक अध्यापकों से पढ़ाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि कोचिंग आवासीय है। जहां भोजन, छात्रावास व पुस्तकालय आदि की सुविधा होगी। यह केवल एससीए एसटी के छात्र-छात्राओं के लिए है। एक बैच में 200 के करीब छात्रों को पढ़ने का मौका मिलता है। कोरोना के चलते पिछले तीन सालों से यह कोचिंग बंद चल रही थी। अब शासन स्तर से इसे फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। ऐसे में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। 30 नवंबर से इसकी शुरुआत होगी। फिलहाल साफसफाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed