फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth shot dead in Gonda

Aligarh News: गोंडा में युवक की गोली मारकर हत्या, ग्राम प्रधान की हत्या में गया था जेल

Fri, 14 Jul 2023 12:47 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Jul 2023 12:47 AM IST
सार

वर्ष 2010 में नगला दरबर के ग्राम प्रधान गीतम चौधरी की नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें नरेंद्र सिंह और उसके भाई उदयवीर सिंह सहित चार लोगों को नामजद किया गया था, जिसमें नरेंद्र दो साल तक जेल में भी बंद रहा था।

विज्ञापन
Youth shot dead in Gonda
मृतक नरेंद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ के गोंडा-इगलास मार्ग स्थित गोरई मोड़ पर बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अज्ञात हमलावरों ने कस्बा निवासी 40 वर्षीय नरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। वर्ष 2010 में ग्राम प्रधान गीतम चौधरी की हत्या में नरेंद्र जेल भी गया था। मृतक के परिजनों ने गीतम के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।

विज्ञापन

 
गोंडा के नगला दरबर निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ छुट्टली पुत्र राजवीर सिंह पूर्व प्रधान की गोरई मोड़ पर दुकानें बनी हैं। यहां पर नरेंद्र ने भवन निर्माण सामग्री बिक्री का काम शुरू किया था। रात तकरीबन आठ बजे नरेंद्र अपनी कार से दुकान गया था। बताते हैं कि जैसे वह कार से उतरा, उसी समय अज्ञात हमलावरों ने नरेंद्र पर गोलियां चला दीं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर जुट गए। 
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल विजय कांत शर्मा मौके पर मय पुलिस बल के पहुंच गए तथा घायल को उपचार के लिए परिवार के लोग अलीगढ़ शहर ले गए। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। इधर, पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। सूचना पर सीओ इगलास ने घटनास्थल पर पहुंच मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2010 में नगला दरबर के ग्राम प्रधान गीतम चौधरी की नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें नरेंद्र सिंह और उसके भाई उदयवीर सिंह सहित चार लोगों को नामजद किया गया था, जिसमें नरेंद्र दो साल तक जेल में भी बंद रहा था। नरेंद्र के बाबा की हत्या का आरोप गीतम चौधरी पर लगा था। इसके चलते दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी। इस मामले में एसपी देहात पलाश बंसल ने बताया कि वर्ष 2010 में प्रधान गीतम चौधरी की हत्या हुई थी। उसी परिप्रेक्ष्य में नरेंद्र सिंह का परिवार गीतम के परिवार पर हत्या करने का आरोप लगा रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed