{"_id":"6716746989490b7c17040d55","slug":"youth-from-bihar-died-under-suspicious-circumstances-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में पढ़ने का रह गया सपना: प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था बिहार का युवक, हुई संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में पढ़ने का रह गया सपना: प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था बिहार का युवक, हुई संदिग्ध हालात में मौत
Mon, 21 Oct 2024 09:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 21 Oct 2024 09:04 PM IST
सार
कमरे से बदबू उठने पर पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। जिस पर पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। युवक के मुंह से बदबू आ रही थी। इससे संभावना है कि उसने किसी तरह के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है।
विज्ञापन
युवक ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बदरबाग में एक किराये के मकान में रह रहे व एएमयू में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे बिहार के एक युवक का शव कमरे में पड़ा मिला। बदबू आने पर पड़ोसियों ने इसकी पुलिस को सूचना दी थी ।
विज्ञापन
सिविल लाइंस के थाना प्रभारी रितेश कुमार के अनुसार बदरबाग में बिहार के जनपद कटिहार के थाना आबादपुर के लगबा निवासी 19 वर्षीय अहमद हुसैन एएमयू में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बदरबाग इलाके में एक मकान के छोटे से कमरे में किराये पर रह रहा था। पड़ोसियों के अनुसार युवक 19 अक्टूबर से कमरे से बाहर नहीं निकला था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कमरे से बदबू उठने पर पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। जिस पर पुलिस ने फील्ड यूनिट की टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। युवक के मुंह से बदबू आ रही थी। इससे संभावना है कि उसने किसी तरह के विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन