फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth dies due to heart attack

Aligarh News: हार्ट अटैक से युवक की मौत

Mon, 10 Feb 2025 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to heart attack
गांव बरौला में शनिवार को एक युवक के सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव बरौला निवासी धीरज (25) पुत्र ओमप्रकाश तीन भाईयों में सबसे छोटा था। युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया है कि शनिवार की दोपहर को उसके सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा। कुछ ही देर में वह अचेत हो गया। परिजन उसे कस्बा में चिकित्सक के पास ले गये। गंभीर हालत में अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया है कि चिकित्सकों ने हार्ट अटैक से मौत होने की संभावना जताई है। चीत्कार के बीच युवक के शव का परिवार ने रविवार सुबह को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed