फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth dies due to collision with roadways bus

Aligarh: बस ने युवक में मारी टक्कर, हुई मौत, चालक भागा, गुस्साए परिजनों किया हंगामा, मुकदमा दर्ज

Thu, 16 May 2024 09:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 09:13 PM IST
सार

एक मोची चाय पीने के लिए दुकान पर गया। रोडवेज बस ने युवक में टक्कर मार दी। युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जाम लगा दिया। बस पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। पत्नी की ओर से थाने में बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Youth dies due to collision with roadways bus
बस का सीसा तोड़ डाला - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल-बरौला बाईपास रोड पर रोडवेज वर्कशॉप के बाहर वातानुकूलित (एसी) बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बस पर पथराव कर शीशा तोड़ दिया। मृतक की पत्नी को नौकरी एवं मुआवजे की मांग को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने गुस्साए परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। पत्नी की ओर से थाने में बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

 
बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार के गली नंबर दो निवासी 28 वर्षीय सोनू इलाके में ही मोची का काम करता था। सोनू दोपहर करीब 12 बजे सड़क पार कर बरौला बाईपास पर रोडवेज वर्कशॉप के पास दुकान पर चाय पीने गया था। तभी वर्कशॉप से निकल रही अलीगढ़ डिपो की एसी बस ने सोनू को टक्कर मार दी। मौके पर ही सोनू की मौत हो गई। चालक बस को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

गुस्साए परिजन
हादसे की खबर पर सोनू के परिजन व ग्रामीण आ गए। गुस्साए लोगों ने बरौला-सारसौल रोड पर जाम लगा दिया। फिर शव को ले जाकर वर्कशॉप के गेट के बाहर रख दिया। लोग मृतक की पत्नी को नौकरी, मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। हंगामे को देखकर रोडवेज कर्मियों ने वर्कशॉप का गेट अंदर से बंद लिया। खबर पर बन्नादेवी, गांधीपार्क व लोधा थाने की पुलिस पहुंच गई। सीओ बन्नादेवी राकेश सिसौदिया आदि अफसरों ने गुस्साए लोगों को समझाया। काफी प्रयास के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ राकेश सिसौदिया ने बताया कि पत्नी पूजा देवी की ओर से रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में अकेला कमाने वाला था सोनू
सोनू के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा तीन साल का एवं छोटी बेटी करीब नौ माह की है। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद पत्नी पूजा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सोनू पर ही घर की जिम्मेदारी थी। पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed