{"_id":"69d104faa33c5edab802cadd","slug":"youth-arrested-for-stealing-solar-panels-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सोलर प्लेट चोरी कर भाग रहा युवक दबोचा, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सोलर प्लेट चोरी कर भाग रहा युवक दबोचा, रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भेजा जेल
Sat, 04 Apr 2026 06:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:03 PM IST
सार
युवक ने सोलर की प्लेट चोरी कर ली। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और चोरी की सूर्या प्लेट सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गंगीरी कोतवाली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगीरी क्षेत्र में चोरी कर भाग रहे एक युवक को पुलिस ने पीछा कर शाहगढ़ के पास दबोच लिया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बहराइच जिले के थाना खैरीघाट के गांव कोमलपुर बवरी निवासी बबलू अपने परिवार के साथ तेहरा मोड़ स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह झुग्गी में सूर्या सोलर प्लेट लगाकर रह रहा था। शुक्रवार रात थाना अकराबाद के गांव शाहगढ़ निवासी अमन उसकी झुग्गी से सूर्या प्लेट चोरी कर ले गया।
विज्ञापन
एसआई विनीत कुमार ने बताया है कि पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और शाहगढ़ के पास आरोपी को चोरी की सूर्या प्लेट सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है, जबकि चोरी गई प्लेट बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन