फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth arrested for stealing jewelery in marriage ceremony

अलीगढ़ : शादी समारोह में जेवर चोरी करने वाले युवक को दबोचा

Wed, 02 Mar 2022 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for stealing jewelery in marriage ceremony
महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र के जमालपुर में आयोजित शादी समारोह के बाद घर में घुसकर जेवर चुराने वाले युवक को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दबोच लिया है। उसके पास से चोरी के गहने व नकदी भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन

जमालपुर बादाम नगर के आमिर की बरात 25 फरवरी को बरौली के मैरिज होम में गई थी। इसी दौरान एक युवक बरात में शामिल हो गया और दुल्हन के पीछे लग गया। शादी में जब मौका नहीं मिला तो वह दुल्हन के विदा होने के बाद घराती बनकर उसके बादाम नगर स्थित ससुराल तक पहुंच गया। इसी दौरान गाड़ी से सामान उठाकर घर में रखने के बीच उसने जेवरात के साथ एक लाख रुपये गायब कर दिए। बैग गायब होने पर परिवार के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को फुटेज के आधार पर बौनेर के पास से दबोच लिया। उसके पास से जेवरात व चोरी के 74 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम बौनेर का वीरपाल बताया है। मंगलवार को उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सेवा में लगे युवक को पीटा, जंजीर लूटी
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में जीटी रोड टाइगर लॉज के पास सोमवार की रात कैंप में कावड़ियों की सेवा कर रहे एक युवक से कार सवारों ने मारपीट कर दी। इस दौरान युवक ने जंजीर व नकदी लूटने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार निजी कंपनी में सेवारत एलमपुर का राजेश कुमार कांवड़ियों की सेवा में लगा था। इसी बीच उसकी बहन का फोन आया। वह बात करते करते शोरगुल से अलग हुआ और उसके बराबर इसी बीच एक कार आकर रुकी। उसमें सवारों ने उसे बेवजह पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वे जेब से नकदी व गले से जंजीर लूट ले गए। पुलिस के अनुसार मामला मारपीट का है। लूट जैसी कोई बात नहीं है। मामले में जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed