फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young woman health deteriorated while bathing using a gas geyser

Aligarh News: गैस गीजर चलाकर नहाते समय युवती की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 11 Nov 2025 04:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 04:25 PM IST
सार

नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. संजय भार्गव के अनुसार यह घटना भी गैस गीजर से नहाते समय युवती के बेहोश होने की है। अभी 11 नवंबर सुबह तक उसे भर्ती रखा जाएगा।

विज्ञापन
young woman health deteriorated while bathing using a gas geyser
युवती को ले गए अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाथरूम में गैस गीजर चलाकर नहाते 10 नवंबर को फिर एक युवती की तबीयत बिगड़ गई। विष्णुपुरी इलाके के परिवार में हुए घटनाक्रम पर परिवार के होश उड़ गए। आनन फानन युवती को निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। चिकित्सकों के घंटों प्रयास के बाद हालत में सुधार हो सका। अभी युवती भर्ती है। परिवार ने किसी तरह की जानकारी देने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन


विष्णुपुरी की 20 वर्षीय युवती मथुरा के निजी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है। इन दिनों वह घर आई हुई है। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वह बाथरूम में नहाने गई थी। तीस मिनट तक बाहर न आने पर परिवार के सदस्यों को कुछ संदेह हुआ। जब बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो युवती बेहोश पड़ी थी। बाथरूम का गैस गीजर भी चल रहा था। युवती का शरीर भी नीला पड़ने लगा था।
विज्ञापन


नर्सिंग होम के चिकित्सक डॉ. संजय भार्गव के अनुसार यह घटना भी गैस गीजर से नहाते समय युवती के बेहोश होने की है। अभी 11 नवंबर सुबह तक उसे भर्ती रखा जाएगा। आगे जांच के बाद निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि रविवार को गैस गीजर चलाकर नहाते समय एक छात्रा की दम घुटन से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed