फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young spins on Mona Bhatt's songs

मोना भट्ट के गीतों पर युवा थिरके, फिजा में घुली मदहोशी

Wed, 02 Jan 2019 01:06 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 02 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Young spins on Mona Bhatt's songs
प्रस्तुति देती कलाकार मोना भट्ट। - फोटो : Rupesh
धर्मपुर कोर्टयार्ड में गायिका मोना भट्ट ने शानदार गीत प्रस्तुति देकर सबको मदहोश कर दिया। जैसे ही उन्होंने मेरे ढोलना... सुनाना शुरू कर दिया। वैसे ही तालियों की गूंज सुनाई देने लगी। अमर उजाला और वैष्णो इंफ्रा की ओर से स्टार नाइट में डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अजय साहनी, एसपी सिटी आशुतोष द्विवेदी, भाजपा नेता ठा. श्यौराज सिंह, आरएएफ  द्वितीय कमान अधिकारी भावेश चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को बॉलीवुड सिंगर मोना ने अपने गीतों से खूबसूरत बना दिया। उन्होंने मिले हो तुम बड़े ही नसीबों से... सहित कई गीत गाकर अतिथियों व श्रोताओं को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। जैसे-जैसे समय बीतता गया। वैसे-वैसे स्टार नाइट शानदार होती गई। आस्था डांस एकेडमी के बच्चों ने स्वच्छता ज्योति जगानी है, की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


दिव्यांग देव ने स्टूल डांस कर दर्शकों को हतप्रभ कर दिया। आर्यन डांस एकेडमी के बच्चों ने शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। इससे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया। संचालन प्रगति चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैंप पर दिव्यांग जनों का कैटवॉक
गोरा पहलवान फाउंडेशन की ओर से संघर्षशील अनाथ बच्चों के लिए फैशन शो का आयोजन किया गया। रैंप पर मॉडल ने दिव्यांगजनों के संग कैटवॉक किया। इस कैटवॉक पर मॉडल व दिव्यांगजनों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्त्रस्म के संयोजक सोभांश ठाकुर ने बताया कि इस मंच के जरिये बच्चों की प्रतिभा को उभारा गयाए जो संसाधनों के अभाव में अपनी योग्यता दिखाने से वंचित रह जाते हैं।


मानवता के दिशा में सराहनीय कदम : डीएम
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि दिव्यांग जनों के लिए आयोजित कार्यक्रम अच्छा है। यह मानवता के दिशा में सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दिव्यांग को मदद की जरूरत है। वैसे ही गोवंश को भी आपकी मदद की दरकार है। वह निराश्रित हैं। निराश्रित गोवंश को पालना चाहिए।


अमर उजाला को बधाई : एसएसपी
एसएसपी अजय कुमार साहनी ने कहा कि अमर उजाला को कार्यक्रम कराने के लिए बधाई देता हूं। दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजन वाकई में एक पुनीत कार्य है। 

ये रहे मौजूद
वरुण हॉस्पिटल से डॉ. संजय भार्गव, सांगवान सिटी से डॉ. नरेंद्र सांगवान, अर्थव इंटरनेशनल से अनुज प्रताप सिंह, देशबंधु खादी आश्रम से अनिल अग्रवाल, निक साड़ी से प्रशांत गौतम, बिग एफएम से कल्पना जादौन, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की बेटी पूर्णिमा सिंह, दामाद प्रवीण राज सिंह, मदर्स टच स्कूल की प्रिंसिपल आरती मित्तल, सरदार भूपेंद्र सिंह, डॉ. मंजू गौड़, प्रशांत कुमार, माहेश्वरी क्त्रिस्एटिव क्लब के संरक्षक संजय माहेश्वरी, राज सक्सेना, काजल धीरज, पंकज धीरज, निक्की अग्रवाल, निधि शर्मा, विक्त्रसंत गर्ग, राहुल सिंह, अनंत पाठक, मंदीप सिंह, विशुद्ध जादौन, यासीन शम्स, तसलीम मुख्तार, नदीम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed