फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man was stabbed to death at some distance from the police station

Aligarh: थाने से कुछ दूरी पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आठ पर मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Sep 2024 09:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Sep 2024 09:28 PM IST
सार

पला साहिबाबाद राम बिहारी मोहल्ला के रामकिशन का अपने पड़ोसी किशोरी लाल के परिवार से करीब तीन वर्ष से झगड़ा है। दोनों में रंजिश पनपी हुई है। इसी रंजिश के क्रम में तीस अगस्त को भी मारपीट हुई थी। उस समय सूचना पर पहुंची पुलिस ने महज शांति भंग में कार्रवाई कर बात खत्म कर दी।

विज्ञापन
young man was stabbed to death at some distance from the police station
हत्या के बाद जिला अस्पताल में हंगामा करते परिवार के लोगों को समझाते इंस्पेक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट पला साहिबाबाद इलाके में 3 सितंबर सुबह दो पड़ोसी परिवारों की रंजिश में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस घटना को थाने से महज दो सौ मीटर दूरी पर झम्मन लाल कंपाउंड में हमलावरों द्वारा पीछाकर अंजाम दिया गया। घटना के समय पीडि़त परिवार मोहल्ले में हुए झगड़े की शिकायत करने थाने जा रहा था। तभी हमलावरों ने पीछाकर एक युवक को घेर लिया। परिवार के दूसरे सदस्यों ने खुद को किसी तरह से बचाया। हरकत में आई पुलिस ने आठ पर मुकदमा दर्जकर एक आरोपी गिरफ्तार लिया है।

विज्ञापन


पला साहिबाबाद राम बिहारी मोहल्ला के रामकिशन का अपने पड़ोसी किशोरी लाल के परिवार से करीब तीन वर्ष से झगड़ा है। दोनों में रंजिश पनपी हुई है। इसी रंजिश के क्रम में तीस अगस्त को भी मारपीट हुई थी। उस समय सूचना पर पहुंची पुलिस ने महज शांति भंग में कार्रवाई कर बात खत्म कर दी। आरोप है कि किशोरी लाल पक्ष 3 सितबंर सुबह सुबह भी हमलावर हो गया और दोनों पक्षों में कहासुनी के बीच मारपीट हुई। किशोरी लाल पक्ष ने महिलाओं सहित पत्थरबाजी तक की और लाठी डंडों से रामकिशन पक्ष को पीटा। 
विज्ञापन

मृतक अनुज
इस संबंध में कंट्रोल रूम को मिली सूचना पर यूपी-112 की पीआरवी टीम भी पहुंची। पुलिस को देख हमलावर वहां से गायब हो गए। इस पर पीआरवीकर्मियों ने रामकिशन को थाने जाकर तहरीर देने की बात कही। इस पर रामकिशन का 23 वर्षीय बेटा अनुज, अपने भांजे कुनाल व अभिषेक एक बाइक पर थाने जा रहे थे, जबकि बाकी लोग दूसरे वाहन पर पीछे से जा रहे थे। इसी दौरान थाने से दो सौ मीटर पहले झम्मन लाल कंपाउंड वाली गली में किशोरीलाल के पुत्र राजन व रजत सहित टिंकू व अन्य एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों ने अनुज, कुनाल व अभिषेक को रोक लिया और हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अनुज के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुनाल व अभिषेक को भी पकड़ लिया। मगर पीछे से आते अन्य परिजनों व भीड़ को एकत्रित होता देख हमलावर भाग गए। परिजन तत्काल अनुज को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर पुलिस पहुंच गई। शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। बाद में रामकिशन की तहरीर पर किशोरीलाल,  उसकी पत्नी अनिता देवी, बेटा राजन व रजत, पुत्री कोमल, शीतल पत्नी राजन व टिंकू सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं किशोरीलाल को गिरफ्तार कर लिया है। 
थाना सासनी गेट के पीछे अनुज की चाकुओं की हत्या के बाद मलखान सिंह जिला अस्पताल में हंगामें के दौरान दरोगा पर चप्पल मारने के लिए दौड़ती बहन ममता को पकड़ता अमित
ये दो पड़ोसी परिवारों में चली आ रही रंजिश में घटना हुईहै। पहले सुबह इन दोनों में घर पर मारपीट हुई। फिर थाने आते समय रास्ते में हमलावर पक्ष ने अनुज की चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। मुकदमा दर्जकर लिया हैऔर एक को पकड़ लिया है। बाकी की तलाश जारी है।- अभय पांडेय, सीओ प्रथम।

रक्षाबंधन पर घर आया था अनुज
इस घटना में दोनों ही परिवार मजदूर वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। मृतक अनुज व उसका दूसरा भाई पंजाब के होशियारपुर में मोमोज की ढकेल लगाता था। दोनों भाई रक्षाबंधन पर ही घर आए थे। इसी बीच झगड़े के चलते वे रुके हुए थे। परिवार का कहना था कि विवाद खत्म होने के बाद चले जाना। मगर किसी को ऐसा नहीं पता था कि ऐसा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed