{"_id":"6acc01f1f7ef68fc7c0e1a4e","slug":"young-man-swindled-out-of-4-lakh-on-the-pretext-of-a-19-lakh-loan-aligarh-news-c-2-gur1004-1087542-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 19 लाख के लोन का झांसा देकर युवक से चार लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 19 लाख के लोन का झांसा देकर युवक से चार लाख ठगे
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
शून्य ब्याज दर पर 19 लाख रुपये का लोन दिलाने का लालच देकर साइबर ठगों ने क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी निवासी मोहम्मद गुफरान से चार लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर चार बार में रकम ट्रांसफर कराई। लोन नहीं मिलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मोहम्मद गुफरान के मुताबिक, कुछ दिन पहले अखिलेश नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन कर संपर्क किया था। उसने दावा किया कि इंश्योरेंस पॉलिसी लेने पर कंपनी बिना ब्याज के 19 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध करा देगी। भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने व्हाट्सएप पर पॉलिसी भरने के लिंक भेजे। झांसे में आकर गुफरान ने अलग-अलग किस्तों में रकम जमा कर दी।
पीड़ित ने पहली बार 1,58,333 रुपये, दूसरी बार एक लाख, तीसरी बार 50 हजार और चौथी बार 95 हजार रुपये ट्रांसफर किए। पॉलिसी के लिए प्रिमेरिका लाइफ इंश्योरेंस और स्टार यूनियन दाई-इची के नाम बताए गए थे। रकम जमा करने के बाद भी लोन नहीं मिला।
विज्ञापन
ठगी का अहसास होने पर गुफरान ने पुलिस से शिकायत की। सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक संबंधित वित्तीय संस्थानों से संपर्क कर लेनदेन को ट्रेस करने पर काम चल रहा है।