{"_id":"6a4116bd979e64590b05ccfe","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-a-train-near-kalua-railway-station-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नौकरी की तलाश में गुजरात को निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत, सोशल मीडिया के जरिए हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नौकरी की तलाश में गुजरात को निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत, सोशल मीडिया के जरिए हुई शिनाख्त
Sun, 28 Jun 2026 06:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 28 Jun 2026 06:12 PM IST
सार
त्रिदेव नौकरी की तलाश में घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया था। परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था। एक सोशल मीडिया ग्रुप पर अज्ञात शव की तस्वीर प्रसारित हुई। फोटो देखकर परिजनों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन
मृतक त्रिदेव कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतरौली के गांव कासिमपुर गदाईपुर निवासी 28 वर्षीय त्रिदेव कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। वह घर से नौकरी की तलाश में गुजरात जाने के लिए निकला था। हादसा 25 जून को कलुआ रेलवे स्टेशन के पास हुआ था। पहचान न होने के कारण रेलवे पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवा दिया था। सोशल मीडिया के जरिए उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि 28 जून को रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मृतक का बैग और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। इसके आधार पर पुलिस ने जानकारी दी। हालांकि, परिवार को उस समय केवल सामान मिलने की सूचना दी गई थी। मृत्यु के बारे में नहीं बताया गया था। परिजनों ने बताया है कि त्रिदेव 22 जून को नौकरी की तलाश में घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया था। परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहा था।
विज्ञापन
एक सोशल मीडिया ग्रुप पर अज्ञात शव की तस्वीर प्रसारित हुई। फोटो देखकर परिजनों ने शव की पहचान की और तुरंत पुलिस से संपर्क किया। पहचान की पुष्टि होने के बाद रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। त्रिदेव एमएससी की पढ़ाई पूरी कर चुके थे और रोजगार की तलाश में थे। जीआरपी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया है कि कपड़े और हुलिए आधार पर युवक की शिनाख्त परिजनों ने कर ली है।
विज्ञापन
तीन भाइयों में सबसे बड़े थे
त्रिदेव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनके छोटे भाई अमित कुमार और सौरव कुमार विवाहित हैं तथा नौकरी करते हैं। उनके पिता प्रमोद कुमार का पहले ही निधन हो चुका है। रविवार को शव गांव पहुंचा तो केपी मिस्त्री, रवेंद्रपाल सिंह, रूप सिंह पहलवान, गेंदालाल वर्मा सहित कई लोग परिजनों को ढाढ़स बंधाने पहुंचे।