फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man died after a high speed truck collided with bike

Aligarh: ननिहाल जा रहे मौसेरे भाइयों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल, जाम लगाकर किया हंगामा

Sun, 04 May 2025 10:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 May 2025 10:40 AM IST
सार

इस दुर्घटना में मृत जुबैर की शादी मडराक क्षेत्र की युवती से तय हो गई थी। घर में शादी को लेकर खुशी थी। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई थी। जल्द शादी होने वाली थी। दुर्घटना के बाद शादी की खुशी की काफूर हो गईं।

विज्ञापन
young man died after a high speed truck collided with bike
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक सड़क पर पड़ी हुई - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली-कानपुर नेशनल हाईवे के बाईपास पर गांधीपार्क क्षेत्र में भदेसी कट के पास रविवार सुबह ट्रक ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों को रौंद दिया। दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

विज्ञापन


इधर, दुर्घटना की खबर पर एकत्रित हुई भीड़ ने हाईवे पर कुछ देर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
सासनी गेट भुजपुरा के पीतल कारखाना संचालक जावेद का 19 वर्षीय बेटा जुबैर पिता संग कारखाने में हाथ बंटाता था। वह दो बहन व तीन बेटों में सबसे बड़ा था। रविवार सुबह वह शाहजमाल निवासी मौसी के बेटे 16 वर्षीय रेहान संग बाइक से ननिहाल कमालपुर किसी काम से जा रहा था।
विज्ञापन


तभी हाईवे बाईपास पर भदेसी कट के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दोनों भाइयों को रौंद दिया। दुर्घटना में जुबैर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रेहान को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसी बीच शोर मचने पर एकत्रित हुई राहगीरों की भीड़ ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया। मगर चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में भीड़ ने वहां जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस सूचना पर गांधीपार्क, मडराक व सासनी गेट पुलिस भी पहुंच गई। खबर पाकर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को काफी देर के प्रयास के बाद समझाकर जाम खुलवाया। बाद में सीसीटीवी की मदद से ट्रक व फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।

इधर, इस सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस पर सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, जिला महासचिव मनोज यादव, बसपा नेता सलमान शाहिद आदि लोग पहुंच गए। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो परिजन बेहाल हो गए। घायल का उपचार चल रहा है। सीओ द्वितीय राजीव द्विवेदी के अनुसार ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली। तहरीर के आधार पर मुकदमा आदि की कार्रवाई की जाएगी।

परिवार में शादी की खुशी काफूर
इस दुर्घटना में मृत जुबैर की शादी मडराक क्षेत्र की युवती से तय हो गई थी। घर में शादी को लेकर खुशी थी। हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुई थी। जल्द शादी होने वाली थी। दुर्घटना के बाद शादी की खुशी की काफूर हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed