{"_id":"66d8fba32dba5ee87a076689","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100687-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवक ने फंदे पर लटक कर की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवक ने फंदे पर लटक कर की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम
Thu, 05 Sep 2024 06:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:00 AM IST
सार
प्रवीन यादव गांव के बाहर खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे में अपने दादा के साथ सो रहा था। सुबह युवक को उठाया उसके बाद दादा खेत की ओर घूमने चले गए। लौटकर देखा तो प्रवीन यादव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
मृतक प्रवीन यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव नगरिया जाहर में एक युवक ने खेत पर ट्यूबवेल के कमरे में फंदे के सहारे लटक कर खुदकुशी कर ली। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव नगरिया जाहर निवासी प्रवीन यादव (20) पुत्र नंदवीर सिंह गांव के बाहर खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे में अपने दादा के साथ सो रहा था। सुबह युवक को उठाया उसके बाद दादा खेत की ओर घूमने चले गए। लौटकर देखा तो प्रवीन यादव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। मंजर देख उनके होश उड़ गए। जानकारी होने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मौत की सूचना मिलने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों ने बताया है कि प्रवीन दो भाईयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन