फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man beaten and thrown into the well

Aligarh News: मारपीट कर युवक को कुएं में फेंका, रात भर पड़ा रहा सुबह निकाला, हालत गंभीर

Tue, 28 Mar 2023 01:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 Mar 2023 01:38 PM IST
सार

सुबह बहन पशुओं के लिए चारा काटने गई, तो कुएं के पास भाई की चप्पल और  स्टॉल देखकर घबरा गई। तभी बहन ने अपने भाई के पास फोन किया, तो फोन की घंटी कुएं में बजने लगी। बहन ने झांक कर देखा कि उसका भाई बुरी तरह सिसक रहा था।

विज्ञापन
young man beaten and thrown into the well
मारपीट में घायल युवक विनोद कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में विजयगढ़ क्षेत्र के गांव चैनपुरा में एक युवक को अज्ञात लोगों ने बुरी तरह से पीट कर मड़ैया के पास कुएं में फेंक दिया। रात भर युवक कुएं में ही पड़ा रहा। सुबह युवक को निकाल कर गंभीर हालत में हॉस्पीटल ले जाया गया।

विज्ञापन


युवक की बहन ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। सोमवार की सांय 7 बजे दिल्ली से आया था। रात्रि  में 9 बजे शोच के लिए खेतों पर गया, फिर घर वापस नहीं लौटा। रात भर परिवार के लोग तलाशते रहे, लेकिन नहीं मिला । सुबह बहन पशुओं के लिए चारा काटने गई, तो कुएं के पास भाई की चप्पल और  स्टॉल देखकर घबरा गई। 
विज्ञापन


तभी बहन ने अपने भाई के पास फोन किया, तो फोन की घंटी कुएं में बजने लगी। बहन ने झांक कर देखा कि उसका भाई बुरी तरह सिसक रहा था। परिवार के लोग व ग्रामीण काफी एकत्रित हो गए, रस्सी द्वारा युवक को कुए से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि कुआं सूखा पड़ा था। हालत गंभीर देखते हुए परिवार के लोग अलीगढ़ हॉस्पिटल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विनोद कुमार (23) पुत्र सोनपाल निवासी चैनपुरा दिल्ली में नौकरी करता है। भांजी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए वह  अलीगढ़ आया। सांय 8 बजे आने के बाद उसने घर पर डेग बजाया। फिर खेतों पर शोच के लिए गया। शोच करने के बाद वह घर वापस नहीं आया। युवक कुएं में पड़ा मिला। सभी परिवार के लोग उसे अलीगढ़ लेकर गए हैं। पुलिस को अभी कोई सूचना नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed