फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   chairman representative attacked

Aligarh News: जवां चेयरमैन प्रतिनिधि पर डंडों और सरियों से हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े

Sat, 28 Dec 2024 01:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sat, 28 Dec 2024 01:40 AM IST
सार

नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि पिंटू सूर्यवंशी इंटरलॉकिंग का काम करा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर डंडों और सरियों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
chairman representative attacked
झगड़े में चेयरमैन प्रतिनिधि की क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

नगर पंचायत चेयरमैन के प्रतिनिधि पिंटू सूर्यवंशी और उनके भाई सहित अन्य लोगों पर 27 दिसंबर की शाम कुछ लोगों ने हमला कर दिया। डंडे और सरिया से पीटने के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन


पिंटू सूर्यवंशी के अनुसार 27 दिसंबर को नगर पंचायत कार्यालय के सामने वह इंटरलॉकिंग का काम करा रहे थे। इसी दौरान संजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, चमन खां, मकबूल, अजय शर्मा, गौरव शर्मा, इमरान खां, अनीश खां, सादिक खां और सलीम खां आए। चमन खां और संजय शर्मा ने जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गालियां देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच उनके भाई आकाश, अमित, गौरव आदि आ गए और गाली-गलौज का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने डंडों और सरियों से हमला कर दिया। पिंटू सूर्यवंशी के अनुसार इसमें उनके सहित भाई आकाश, अमित, गौरव के काफी चोटें आई हैं। आरोपियों ने उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। चेयरमैन प्रतिनिधि की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed