फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   You are lucky that you will get a chance to do duty in PM's program

आप सौभाग्यशाली हैं कि पीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी का मौका मिलेगा : डीएम

Fri, 17 Sep 2021 03:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
You are lucky that you will get a chance to do duty in PM's program
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी एवं दायित्व निर्वहन का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में विभागीय कार्यों के साथ-साथ जीवन में कम ही ऐसे मौके आते हैं, जब आपको आपके विभाग से हटकर अतिरिक्त जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ता है। कई अधिकारियों को तो पूरे सेवाकाल में एक भी वीवीआईपी ड्यूटी करने का अवसर ही नहीं मिलता। आप सौभाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में वीवीआईपी ड्यूटी करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने डीपीआरओ, नगर निगम एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपस में समन्वय कर कार्यक्रम में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, जलनिकासी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। विद्युत अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह कार्यक्रम समाप्ति तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। पोल एवं तार शिफ्टिंग की यदि आवश्यकता हो तो समय रहते कार्य पूर्ण कराया जाए। विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतें, कहीं कोई चूक न रहने पाए।
विज्ञापन

आरटीओ एवं एआरएम निर्वाचन की भांति माइक्रो प्लानिंग करते हुए यातायात एवं पार्किंग के संबंध में पुख्ता तैयारियां सुनिश्चित करें। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि वह हर हाल में समय से पहुंचे और निर्धारित स्थान पर समापन तक ड्यूटी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ को निर्देशित किया कि वह एंबुलेंस निर्धारित जगहों पर खड़ी रखें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को तत्काल इलाज मुहैया हो सके। सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर 24 घंटे चिकित्सा सेवाएं मुहैया रहेंगी। खानपान व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपी गई है। सभी मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने तैनाती स्थल मौके पर जाकर देख लें, अभी समय है। यदि कोई सुझाव है तो उसे उपलब्ध कराएं।

बैठक में एडीएम प्रशासन डीपी पाल, एडीएम न्यायिक राकेश पटेल, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसडीएम खैर अंजनी सिंह, एसडीएम कोल कुंवर बहादुर सिंह समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed