फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogi's helicopter hidden in a cloud of dust ... had to wait

अलीगढ़ः धूल के गुबार में छिपा योगी का हेलिकॉप्टर...करना पड़ा इंतजार

Wed, 05 Jan 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Yogi's helicopter hidden in a cloud of dust ... had to wait
धूल के गुबार में छिपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर। राजा तिवारी - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी
विज्ञापन

हरदुआगंज तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की नई इकाई का लोकार्पण व अन्य कार्यों का शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर हेलिपैड पर धूल के गुबार में छिप गया। हेलिपैड पर पर्याप्त पानी का छिड़काव न होने के कारण ऐसा हुआ। मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश कर रहे लोग खुद को धूल के गुबार से बचाते नजर आए। वहीं, दो मिनट तक मुख्यमंत्री को हेलिकॉप्टर में ही इंतजार करना पड़ा, जब धूल कम हुई, तब वह 12 बजकर 30 मिनट पर हेलिकॉप्टर से उतरे।
कासिमपुर के नवाब सिंह चौहान ग्रामोदय इंटर कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में हजारों की भीड़ पहुंची थी। सभा स्थल के पीछे हेलिपैड बनाया गया था। लेकिन लापरवाही के चलते हेलिपैड के आसपास मिट्टी पर ढंग से पानी का छिड़काव नहीं किया गया था। दोपहर 12:27 बजे जैसे ही हेलिपैड के ऊपर मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पहुंचा, वैसे ही धूल उड़ने लगी। करीब 30 से 50 फुट ऊपर उड़ रहा हेलिकॉप्टर धूल के गुबार में छिप गया। चारों ओर धूल ही धूल छा गई। किसी तरह 12:28 बजे हेलिकॉप्टर नीचे उतरा। दो मिनट तक इंतजार करने के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से नीचे उतरे। इसी प्रकार जाते समय 02:05 बजे हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी तो फिर से आसमान में धूल छा गई। इस पर लोग अपनी नाक और मुंह को कपड़े से ढकते नजर आए। वहीं, फोटो खींच रहे लोगों के मोबाइल व कैमरे में हेलिकॉप्टर की जगह धूल की ही तस्वीर आई। ऐसे में लोग मायूस दिखे।
विज्ञापन

खेतों और प्राथमिक स्कूल की छत पर पहुंचे लोग, पुलिस ने भगाया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर करीब से देखने के लिए लोगों की भीड़ खेतों में होते हुए हेलिपैड स्थल की ओर बढ़ी, जबकि कई लोग दो खेत दूर बने प्राथमिक स्कूल की छत पर चढ़ गए। यह देखते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और भीड़ को भगाया। लाठियां दिखाते हुए जब लोगों को डराया गया। तब लोग यहां से वापस हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed