फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogi Adityanath Chief Minister Aligarh visit Farmers agitate due to satha sugar mill shutdown in Aligarh

अलीगढ़ में योगी: प्रदेश को दी ये सौगात, कहा- आज अखिलेश के सपने में भगवान कृष्ण आएंगे और कहेंगे...

Tue, 04 Jan 2022 11:41 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 Jan 2022 11:41 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले को 7,255 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। 660 मेगावाट की यूनिट के उद्घाटन के साथ ही नौ पारेषण केंद्र व 113 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विज्ञापन
Yogi Adityanath Chief Minister Aligarh visit Farmers agitate due to satha sugar mill shutdown in Aligarh
Cm Yogi Adityanath Aligarh visit - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जिले को 7,255 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। 660 मेगावाट की यूनिट के उद्घाटन के साथ ही नौ पारेषण केंद्र व 113 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 2000 छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिए। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में स्मार्टफोन टैबलेट विद्युत आपूर्ति बाधित होने के चलते चार्ज नहीं हो पाते थे। पिछली सरकार मंहगे दामों पर बिजली देती थी। आज हरदुआगंज तापीय परियोजना के लोकार्पण पर लखनऊ में कुछ लोगों को सपने आ रहे होंगे। भगवान कृष्ण कह रहे होंगे कि जो काम तुम लोग नहीं कर सके वो वर्तमान  की प्रदेश की भाजपा सरकार ने कर दिया है।

विज्ञापन


कंस को पैदा कर जवाहर बाग कांड करा दिया
योगी ने कहा कि सपा सरकार मथुरा गोवर्धन वृंदावन के लिए कुछ नहीं कर पाई, लेकिन कंस को पैदा कर जवाहर बाग कांड करा दिया। सपा सरकार में मथुरा के कोसी में सबसे पहला दंगा हुआ था। मुजफ्फरनगर कांड, अलीगढ़ के विवाद को कौन भूला होगा। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश हो गया है। अलीगढ़ के किसानों के लिए साथा चीनी मिल के पुराना हो जाने के चलते नई चीनी मिल लगाई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोई कब्जा नहीं करेगा तो बुलडोजर चलाया जाएगा

कहा कि आज कोई किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है और करेगा तो बुलडोजर चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार हाईवे बना रही है, एक्सप्रेसवे बना रही है, एयरपोर्ट बन रहे हैं और पावर प्लांट लग रहे हैं। अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर राज विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया चुका है। आज गरीबों के लिए मकान बन रहे हैं। 45 लाख गरीबों को आवास दिया गया है। किस तरीके से विकास होता है, यह डबल इंजन की सरकार ने कर दिखाया है।


 

हमने जो कहा वह करके दिखाया

योगी ने कहा कि कोरोना काल में प्रदेश और देश की सरकार ने लोगों की मदद की। लेकिन कोरोना कॉल के दौरान सपा-बसपा कांग्रेस के बहन-भाई कहीं नहीं दिखे। मैंने प्रदेश के हर जनपद में जाकर जायजा लेकर व्यवस्थाओं को बनाया। हमने जो कहा वह करके दिखाया है। देश से आतंकवाद खत्म करने की बात थी, मोदी जी और अमित शाह जी ने उसे खत्म कर दिया है। 370 को हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना दिया है। राम मंदिर निर्माण करने की हमने बात की थी, उसका भी निर्माण हो रहा है।


 

मंत्री श्रीकांत शर्मा का तंज

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि इस आयोजन के बाद अखिलेश जरूर कहेंगे कि भाजपा वालों ने कासिमपुर में हमारे द्वारा लगाई गई परियोजना का फीता काटा है। मैं कहना चाहता हूं कि 2015 में नींव रखने के बाद किसी ने इस योजना को याद नहीं किया। जब 2017 में हम आए तो यहां के हालातों व प्रदेश की जरूरत को देखकर काम शुरू किया और आज सपना साकार हुआ है। आज हम सबको बिजली, पर्याप्त बिजली व निर्बाध बिजली के देने के रास्ते पर चल रहे हैं।


 

तब ऊर्जा विभाग आईसीयू में था- शर्मा

शर्मा ने कहा कि जब प्रदेश में योगी जी ने सरकार की कमान संभाली थी तब ऊर्जा विभाग आईसीयू में था। विद्युत विभाग की व्यवस्थाएं अव्यवस्थित थीं। सरकार ने बड़ी मुश्किल से विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया है। पहले ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में विधुत सप्लाई बाधित रहती थी। रसूखदार राजनेताओं के जिलों में ही विद्युत सप्लाई रहती थी। सपा सरकार में हर साल बिजली के दाम बढ़ते थे।

साथा चीनी मिल शुरू न होने से किसान आंदोलित

अलीगढ़ की साथा चीनी मिल शुरू न होने कारण किसान एक बार फिर आंदोलित हैं। किसान मिल के बाहर गन्ना लिए खड़े हैं। किसानों का कहना है कि जिला प्रभारी मंत्री के वादे के मुताबिक 24 दिसंबर को मिल शुरू होनी थी। किसान नेता ठाकुर शैलेंद्र सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दो किलोमीटर दूर गन्ने से लदे 70 ट्रैक्टर चीनी मिल के बाहर खड़े हैं। प्रशासन इस कार्यक्रम को विफल करने की सोच रहा है या सरकार को बदनाम करने की। मैं मीडिया से अनुरोध करता हूं कि आप किसानों की आवाज माननीय मुख्यमंत्री तक अवश्य पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed