फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Yogendra Pal's Body Donate on Krishna Janmashtami

कर्मयोगी के जन्मदिन पर कर्मठता की मिसाल

Fri, 26 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 26 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Yogendra Pal's Body Donate on Krishna Janmashtami
Yogendra Pal Singh - फोटो : amar Ujala
अलीगढ़। दुनिया के महान कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर कर्मठता का सच्चा उदाहरण गूलर रोड के रहने वाले योगेंद्र पाल और उनके परिवार ने दिया है। 25 अगस्त को उनका निधन होने के बाद उनका पार्थिव शरीर एएमयू के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को दान दे दिया गया। इस तरह करीब आठ वर्ष बाद मेडिकल कॉलेज को कोई देह प्राप्त हुई है। इससे पहले प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. केपी सिंह का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को मिला था।
विज्ञापन


 देहदान कर्तव्य संस्था के अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ ने बताया कि योंगेद्र पाल संस्था से जुड़े हुए थे और वह मरणोपरांत शरीर को दान करने का संकल्प पहले ही ले चुके थे। उनके पुत्र दीपक मैगी के द्वारा उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया गया। उनके सहयोग से पुलिस, एनओसी और सामान्य रूप से मृत्यु होने के प्रमाण पत्र बनने के बाद पार्थिव शरीर को ससम्मान मेडिकल कालेज द्वारा भेजी गई एंबुलेंस द्वारा एनाटमी विभाग भेज दिया गया। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


डॉ. एसके गौड़ ने कहा कि यह मानवीय कदम निश्चित रूप से समाज के बीच एक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। साथ ही मेडिकल की शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कोषाध्यक्ष हितेश छाबड़ा ने कहा कि मैगी परिवार के लिए यह एक साहसिक कदम है। ऐसा ही साहसिक कदम समाज के सभी लोगों को उठाना चाहिए। डॉ. डीके वर्मा ने कहा कि मैगी परिवार ने अलीगढ़ में अमिट छाप छोड़ी है। इस मौके पर राजाराम मित्र, सहसचिव अजय सिंह, सुखनंदन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed