{"_id":"6ab8309f25c345bbfe0aea21","slug":"yasir-remains-steadfast-in-his-hunger-strike-even-in-the-rain-aligarh-news-c-2-gur1004-1076441-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बारिश में भी भूख हड़ताल हड़ताल पर डटे यासिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बारिश में भी भूख हड़ताल हड़ताल पर डटे यासिर
विज्ञापन
एएमयू के डक पॉंड पर भूख हड़ताल पर बैठा छात्र। अमर उजाला
लगातार बारिश के बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्र यासिर फहद की भूख हड़ताल शनिवार को छठे दिन भी जारी रही। बारिश से बचाव के लिए डक पॉन्ड स्थित धरना स्थल पर पॉलीथिन और तिरपाल से घेरा बनाया गया। धरनास्थल पर टेंट लगाने की तैयारी को गेट पर रोक दिए जाने की बात छात्रों ने कही।
छात्रनेता मोहम्मद सलमान गौरी ने कहा कि मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित की जा चुकी है। ऐसे में एएमयू में भी छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बारिश के बावजूद यासिर अपनी मांग को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं।
एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि वह धरना स्थल पर पहुंचे थे। यासिर फहद के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें कमरे में जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद छात्र दोबारा धरना स्थल पर आ सकते हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है।